प्रा स्वा केंद्र झुटावद में “मुख्यमंत्री हृदय जांच शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं पूर्व बीजेपी उपाध्यक्ष श्री बहादुर सिंह जी चौहान के कर कमलों द्वारा भारत माता की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में श्री सत्यनारायण जी खोईवाल मुख्य संयोजक, डॉ विपुल जी धारीवाल, श्री संदीप व्यास बीजेपी जिला उपाध्यक्ष, श्री गुरचरण सिंह मंडल अध्यक्ष, श्री किशन सिंह तंवर जनपद उपाध्यक्ष, श्री मान सिंह सिसोदिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, श्री राम सिंह आचार्य, श्री रामरतन जी डुंगरिया सरपंच, श्री हरि सिंह जी, एवं ग्रामीण जन उपस्थि रहें। कार्यक्रम का संचालक श्री शंभू शर्मा सरपंच बबलिया द्वारा किया गया।

शिविर में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और उनकी टीम के द्वारा उपचार किया गया। शिविर में 261 मरीज का पंजीयन हुआ। स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा 79, नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 59, बाकी अन्य मरीज हृदय रोग और मेडिसिन विशेषज्ञ के द्वारा देखे गए। इनमें से 78 का की ईसीजी तथा 45 की ईको की जांच हुई। 32 मरीजों को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर किया गया।
डॉ शोभना बीएमओ महिदपुर द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया।
शिविर को सफल बनाने में प्रा स्वा केंद्र झुटावद के डॉ शरद साहू वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती आशा पारे एएनएम, कृष्णपाल सिंह सुपरवाइजर, रितेश मीणा कुष्ठ सुपरवाइजर, प्रियंका सीएचओ, राजेंद्र प्रजापति सीएचओ, राहुल, भारत, समस्त आशा कार्यकर्ता, विक्रम, सुरेश आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







