Repoter : Mahendra jaat
महिदपुर रोड गोगापुर मे आंगनवाड़ी के बच्चो की विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी में प्रारंभिक प्रीस्कूल शिक्षा पूर्ण कर प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने जा रहे बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा नन्हे मुन्ने बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से ग्रेजुएशन सम्मान प्रदान किया गया जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास बड़ा सरपंच महोदया रितु पाटीदार जी पंच महोदया और स्कूल की शिक्षिका द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों की प्री स्कूल की शिक्षा पर प्रकाश डाला और उन्हें शिक्षा के महत्व को समझाया शिक्षिकाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आकांक्षी क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुद्रढ़ करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना परिहार मंजू राठौर आशा जैन कंकू राठौर किरण पवार मुन्नी गांधी एवं सहायिका ने बच्चों के लिए संचालित खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां की जानकारी साझा की इस अवसर पर जनप्रतिनिधि , अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बच्चों को सम्मानित होते देखा अभिभावकों को खुशी का माहौल रहा यह विद्यारभं समारोह आंगनवाड़ी में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ







