महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।
महिदपुर रोड में आज संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता का अनूठा नजारा देखने को मिला। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘संविधान रथ यात्रा’ जब महिदपुर रोड के नागदा चौराहे पर पहुँची, तो वहाँ का माहौल पूरी तरह मंगलमय हो गया।
रथ यात्रा के स्वागत में नागदा चौराहे , पोस्ट ऑफिस चौराहे पर भारी संख्या में जनसमुदाय एकत्रित हुआ। विशेष रूप से क्षेत्र के सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक रथ डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भव्य पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया। जय भीम के नारों से पूरा चौराहा गूंज उठा।
राजनीतिक दलों ने भी दी उपस्थिति
संविधान के इस उत्सव में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी ने हिस्सा लिया:
दिनेश जैन ‘बॉस’ (विधायक, महिदपुर क्षेत्र): उन्होंने रथ की अगवानी की और बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
गुरु चरण चौहान मंडल अध्यक्ष, के साथ मिलकर उन्होंने भी यात्रा का आत्मीय स्वागत किया।
14 अप्रैल की तैयारियों का आगाज
यह रथ यात्रा आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के विशाल आयोजन की पूर्व तैयारी के रूप में निकाली जा रही है। 1 अप्रैल से शुरू हुए इन कार्यक्रमों का उद्देश्य संविधान की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाना है।
इस अवसर पर शिवनारायण बामनिया, कालूराम वाघेला, अनिल सेठिया, अशोक पोरवाल, दशरथ, आदि लोग मौजूद रहे।







