महिदपुर रोड भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर मना जश्न कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाई।*
महिदपुर रोड पश्चिम बंगाल ,असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है इसी क्रम में उज्जैन ग्रामीण के जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास और महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरचरण सिंह चौहान के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौराहे पर भव्य विजय उत्सव मनाया गया , आतिशबाजी से गूंजा चौराहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर एकत्रित होकर जमकर आतिशबाजी की और 4 मई दीदी गई, भारत माता की जय के नारे लगाए जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और इस विकास की जीत बताया कार्यकर्ताओं में दिखा भारी जोश ।
मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा है कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं की जमीनी मेहनत का परिणाम है तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बना यह सिद्ध करता है कि जनता का विश्वास केवल भाजपा और उसके विकास कार्यों पर है इस विजय उत्सव के दौरान मंडल के महामंत्री शंभू शर्मा , विष्णु मालवीय, महेंद्र सिंह , राजेंद्र सिंह सिसोदिया, बलवंत आंजना, कुबेर सिंह ,अमृतलाल शर्मा, भूपेश कसेरा ,पल्लव पोरवाल, कमलेश बैरागी बड़ी संख्या में सक्रिय कार्य करता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महिदपुर रोड मंडल के मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह शाक्य ने दी ।







