- रक्तदान महादान—11 बार रक्त देकर बचाई जिंदगी, समाजसेवा का दिया प्रेरणादायक संदेश। 🙏🩸
रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिदपुर रोड के नगर अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।
महिदपुर रोड। मानव सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिदपुर रोड के नगर अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की।
शंकर सिंह ठाकुर ने इंदुभाई पारेख मेमोरियल हॉस्पिटल ऑफ ग्रासिम जन सेवा ट्रस्ट, बिरलाग्राम नागदा स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया। रक्तदान के बाद उन्हें अस्पताल की ओर से प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के लोगों से भी स्वस्थ होने पर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
उनके इस सेवाभावी कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। 🩸🙏
“रक्तदान करें, जीवन बचाएं — मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।”







