जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल झारड़ा का परचम, 4 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में चयन
झारड़ा। जय माँ वैष्णो कॉन्वेंट स्कूल, झारड़ा के विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों में शिवराज पिता नटवर सिंह, पूजा पिता श्याम सिंह, रिया पिता गजेन्द्र सिंह राजपूत एवं दीपिका पिता नारायण सिंह शामिल हैं।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक जितेन्द्र सिंह राजपूत एवं वीरेंद्र सिंह राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
वहीं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा त्रिवेदी, श्री गोविंद सिंह एवं श्री पराग शर्मा ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों की इस सफलता में क्रीड़ा अधिकारी श्री अनिमेष यादव एवं श्री कुलदीप सिंह तथा सह-सहयोगी श्रीमती अनिता राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेगी।
चार विद्यार्थियों के राज्य स्तर पर चयन से विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।







