Author: Yogendra Singh Shakya
साध्वी श्री शाश्वतप्रिया जी म.सा. आदि ठाणा का भव्य मंगल प्रवेश गुरुदेव के जयघोषों से भक्तिरस में सराबोर हुआ नगर महिदपुर रोड राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा समुदायवर्ती व पुण्यसम्राट गुरुदेव की पोत्री साध्वी श्री शाश्वतप्रिया श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 का 21 जनवरी सुबह रूपेटा गॉव से विहार कर बुधवार को नगर के नागदा चौराहा से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश जुलूस में समाजजन गुरुदेव के जयघोष करते हुए श्रद्धा व भक्ति भाव से सहभागी बने। जुलूस के दौरान स्थान-स्थान पर समाजजनों द्वारा गुरुदेव की गहुली की गई एवं मंगल आशीर्वाद…
जाट परिवार ने किया नव नियुक्त उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष यादव जी का स्वागत व सम्मान। उज्जैन प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंदलाल जी यादव के आगमन पर महेंद्र जाट ने अपने निवास स्थान पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया तथा क्षेत्र में उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनने पर श्री नंदलाल जी यादव को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद…
महिदपुर रोड के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मार्ग में घोंसला, खेड़ा खजुरिया, और डेलची बुजुर्ग में भी उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव साहब का हुआ भव्य स्वागत। महिदपुर रोड के शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर आयोजक योगेन्द्र सिंह शाक्य और आंचलिक पत्रकार संघ के नेतृत्व में हुआ प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव का भव्य स्वागत। महिदपुर।कल मंगलवार को झारड़ा, महिदपुर, खेड़ा खजूरिया, घोंसला, महिदपुर रोड़ के पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नन्दलाल यादव, अध्यक्षता आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, विशेष…
शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गरिमामय फेयरवेल समारोह संपन्न छात्राओं का किया सम्मान महिदपुर। शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बुधवार को कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई कार्यक्रम व वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास से विदा ले रहीं छात्राओं को भावभीनी विदाई देने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुशासनात्मक उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन ‘बोस’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद उमा पाण्डे ने की। विशिष्ट अतिथि के…
श्री राम कथा एवं हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा महिदपुर। समीपस्थ ग्राम कड़ाई स्थित प्राचीन श्री चिन्तामण गणेश मंदिर के पावन प्रांगण में श्री राम कथा एवं हिन्दू सम्मेलन के भव्य आयोजन का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में सनातनी महिला-पुरुषों की सहभागिता के साथ निकली इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्री राम कथा का आयोजन पं. श्री श्यामजी मनावत के सुमधुर एवं ओजस्वी प्रवचनों के साथ 14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। कथा के प्रथम दिवस से ही श्रद्धालुओं की…
मकर संक्रांति पर पंजाबी महिला विकास समिति ने अस्पताल में किया फल-बिस्किट वितरण महिदपुर | मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर पंजाबी महिला विकास समिति महिदपुर द्वारा शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष लवलीन कालरा एवं सचिव उषा खंडूजा के नेतृत्व में सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्य रजनी गुलाटी, रेखा गेरा, दया गेरा, रीना गेरा, दीप्ति मल्होत्रा, अनिता मल्होत्रा, प्रेमलता शर्मा, पुष्पा टक्कर एवं सरिता कालरा उपस्थित रहीं। समिति सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा भावना…
महिदपुर में पंजाबी एवं सिख समाज ने लोहड़ी मनाई महिदपुर नगर में पंजाबी एवं सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर समाज के लोगों ने नगर में अलग-अलग जगहों पर एकत्र होकर अपने-अपने तरीके से लोहड़ी मनाई। कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी जलाई गई और सभी ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मूंगफली, रेवड़ी, तिल और मिठाइयों का वितरण किया गया। ढोल और पारंपरिक गीतों के साथ लोगों ने नृत्य…
चार धाम की यात्रा के बाद नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत ::::::::: मीणा परिवार ::::::::: महिदपुर रोड नगर में आज धार्मिक आस्था और सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। मीणा परिवार नगर के संतोष मीणा, संजू मीणा ,रामबाबू मीणा ,पवन मीणा के माता-पिता द्वारा चार धाम एवं गंगा धाम की पावन यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत नगर आगमन पर भव्य जुलूस निकाला गया। जैसे ही यात्रा पूर्ण कर मीणा परिवार नगर पहुंचा, समाजजनों एवं नगरवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकाले गए जुलूस…
Mahidpur Road : “योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।” महिदपुर रोड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना रहा। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि योग न…
महिदपुर नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहाँ आवारा कुत्तों के आतंक से नगरवासी परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों में आवारा कुत्तों ने करीब 50 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायल लोगों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लगातार बढ़ती घटनाओं के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया है।नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जाएगा और आम…
About Us
📰 Editor:
Yogendra Singh Shakya
📞 Mobile:
+91 98939 57878
📧 Email:
shakyasamachar50@gmail.com
📍 Address:
Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
Mahidpur Road, Ujjain,
Madhya Pradesh – 456443