मकर संक्रांति पर पंजाबी महिला विकास समिति ने अस्पताल में किया फल-बिस्किट वितरण
महिदपुर | मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर पंजाबी महिला विकास समिति महिदपुर द्वारा शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष लवलीन कालरा एवं सचिव उषा खंडूजा के नेतृत्व में सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम में समिति की सदस्य रजनी गुलाटी, रेखा गेरा, दया गेरा, रीना गेरा, दीप्ति मल्होत्रा, अनिता मल्होत्रा, प्रेमलता शर्मा, पुष्पा टक्कर एवं सरिता कालरा उपस्थित रहीं। समिति सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा भावना के साथ सामग्री वितरित की।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी समिति कोषाध्यक्ष रजनी गुलाटी द्वारा दी गई।







