Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»मध्यप्रदेश»Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में नए साल के जश्न से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर हो सकता है जाम
    मध्यप्रदेश

    Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में नए साल के जश्न से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर हो सकता है जाम

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 31, 2025Updated:January 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    Delhi Traffic Advisory: दक्षिणी रेंज की पुलिस ने नववर्ष पर प्रमुख बाजार व स्थानों पर पहुंचने वाली भीड़ से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त की तरफ से जारी एडवाइजरी के तहत 31 अक्टूबर 2025 एवं एक जनवरी 2026 को साकेत ट्रैफिक सर्कल का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके तहत सेलेक्ट सिटी मॉल, डीएलएफ एवेन्यू मॉल और एमजीएफ मेट्रोपालिटियन मॉल की तरफ जाने वाले लोग ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार साकेत व पुष्प विहार क्षेत्र की ओर जाने वाली प्रेस एंकलेव रोड प्रभावित रहेगी।

    स्वच्छता की मिसाल पर दाग! इंदौर में जहरीले पानी से हड़कंप, 7 की जान गई, 100 अस्पताल में भर्ती

    यहां के ट्रैफिक को शेख सराय मार्केट, एशियन मार्केट लाइट, पीटीएस मॉलवीय लाइट से डायवर्ट किया गया है। शेख सराय और हौज रानी सड़क के सभी कट अस्थायी तौर पर बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा डीटीसी बस और अन्य भारी वाहनों का प्रेस एंकलेव रोड, पुष्प विहार रोड, एमबी रोड पर आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। यातायात सुगमता को ध्यान में रखते हुए, कुछ वैकल्पिक मार्गों का निर्धारण किया गया है। चिराग दिल्ली से कुतुब मीनार जाने वाले यात्री खानपुर टी-प्वाइंट, एमबी रोड और लाडो सराय टी-प्वाइंट के रास्ते को अपनाएं।

    वहीं, आईआईटी फ्लाईओवर से संगम विहार और सैनिक फार्म जाने वाले यात्री टीबी अस्पताल लाइट, लाडो सराय लाइट, एमबी रोड, चिराग दिल्ली और खानपुर लाइट के रास्ते का इस्तेमॉल कर सकते हैं। इन मार्गों के माध्यम से यातायात की भीड़ कम करने और यात्रा को सुगम बनाने की कोशिश की जा रही है।

    छत्तीसगढ़ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने की उच्च स्तरीय स्वास्थ्य समीक्षा, TB मुक्त भारत पर दिया जोर

    ड्रेनेज काम के कारण पटेल रोड पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

    दिल्ली जल बोर्ड द्वारा किए जा रहे ड्रेनेज रखरखाव और उन्नयन के काम के कारण पटेल रोड के एक हिस्से पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। यह काम पटेल नगर मेट्रो स्टेशन के पास चल रहा है, जिससे शादीपुर चौक से पूसा रोड गोलचक्कर की ओर शंकर रोड तक ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित हो रही है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को रास्ते से बचकर चलने की सलाह दी है। एडवाइजरी के मुताबिक, निर्माण कार्य के कारण दो लेन प्रभावित हुई हैं, जिससे भारी और धीमी गति का ट्रैफिक हो रहा है। इसमें कहा गया है कि नई दिल्ली और करोल बाग की ओर जाने वाले यात्रियों को प्रभावित हिस्से पर देरी का सामना करना पड़ सकता है।

    वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ते अपनाने की सलाह दी गई है। नई दिल्ली और करोल बाग की ओर जाने वाले वाहन शादीपुर चौक से देव प्रकाश शास्त्री मार्ग होते हुए लोहा मंडी की ओर दाहिने मुड़कर इंदरपुरी से आगे बढ़ सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से डायवर्जन को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया है।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleस्वच्छता की मिसाल पर दाग! इंदौर में जहरीले पानी से हड़कंप, 7 की जान गई, 100 अस्पताल में भर्ती
    Next Article कोटा-नागदा रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टेस्ट राइड, 180 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ी, पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी

    Related Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    April 18, 2026

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    April 10, 2026

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    April 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.