गोगापुर में श्री राम नगर के नामकरण समारोह का आयोजन ।
महिदपुर तहसील के गांव गोगापुर में आज भक्ति और उत्साह का एक अनोखा संगम देखने को मिला यहां न केवल परिवारों ने
अपने नए आशियाने में कदम रखा बल्कि पूरी बस्ती को एक नए नाम की पहचान भी दी।

लेकिन इस आयोजन की सबसे खास बात रही इस पूरी नगर का नामकरण मिला जिसका नाम श्री राम नगर रखा गया।
नामकरण के बाद पूरी नगर में भोजन प्रसादी वितरण किया गया , नगर के मुख्य द्वार पर श्री राम नगर का बोर्ड भी लगाया गया।
इस नामकरण आयोजन का शुभारंभ क्षेत्र के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान द्वारा किया गया। नामकरण के दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान ने निवासियों को कहा कि भगवान राम के नाम पर नगर का नाम होने से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और सुख समृद्धि बनी रहती है।

साथ ही नगरवासियों को कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मैं सदैव आपके साथ हूं।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि ,कार्यकर्ता , एवं नगर वासी भी मौजूद रहे।







