हाई स्कूल बरखेडा बुजुर्ग में पाँच दिवसीय करियर मेले का आयोजन।
हाई स्कूल बरखेडा बुजुर्ग में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पाँच दिवसीय करियर मेले का आयोजन किया गया। इस करियर मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना एवं उनके भविष्य को दिशा देना रहा।

करियर मेले में आईटीआई एवं कृषि विभाग महिदपुर से आए विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न औद्योगिक, कृषि एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारियाँ दी गईं। कृषि विभाग महिदपुर से श्री सुनील नरवरिया ,औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र महिदपुर से श्री नरेंद्र सिंह गुर्जर तथा शासकीय महाविद्यालय महिदपुर से डॉ. घनश्याम जी ठक्कर (सहायक प्राध्यापक) द्वारा विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों, रोजगार के अवसरों एवं आगे की पढ़ाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नर्गिस खान द्वारा विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन दिया गया एवं उन्हें अपने लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से श्री दुर्गाशंकर पंड्या ,श्री रमेश सिंह भदौरिया, श्री अनिल कुमार, श्री नितिन जाधव, श्री जगदीश परमार एवं श्रीमती सुनीता मकवाना सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया। अंत में सुश्री संगीता सुतार ने आभार व्यक्त किया।जानकारी मेरा गांव मेरी दुनिया के स्पर्श लीडर सोना मालवीय ने दी।







