भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव तरनोद में बजट भाषण सामूहिक रूप से सुना।
नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा देश का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट प्रस्तुति के दौरान देशभर में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
इसी क्रम में महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरु चरण चौहान और महामंत्री शंभू शर्मा ओर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तरनोद में सामूहिक रूप से बजट भाषण का सीधा प्रसारण सुना गया। कार्यकर्ताओं ने बजट को देश के विकास, गरीब, किसान, युवाओं एवं मध्यम वर्ग के हित में बताया।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बजट को “विकसित भारत” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जानकारी भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड़ मडंल के मीडिया प्रभारी योगेन्द्र सिंह शाक्य ने दी ।







