Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»मध्यप्रदेश»Mahidpur : भागवत कथा समापन अवसर पर जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने लिया धर्मलाभ, व्यास पीठ पूजन कर संत श्री का लिया आशीर्वाद
    मध्यप्रदेश

    Mahidpur : भागवत कथा समापन अवसर पर जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने लिया धर्मलाभ, व्यास पीठ पूजन कर संत श्री का लिया आशीर्वाद

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भागवत कथा समापन अवसर पर जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने लिया धर्मलाभ, व्यास पीठ पूजन कर संत श्री का लिया आशीर्वाद

    महिदपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रोहिडा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने कथा स्थल पर पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित किया और व्यास पीठ का विधिवत पूजन-अर्चन कर संत श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया।
    ग्राम रोहिडा में श्री श्री 108 बाल संत श्री पायल दीदी वैष्णव के पावन मुखारविंद से प्रवाहित हो रही श्रीमद्भागवत कथा ने सात दिनों तक समूचे क्षेत्र को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। कथा के प्रत्येक प्रसंग में सनातन धर्म, मानवता, संस्कार और समाज कल्याण के गूढ़ संदेश निहित रहे, जिनका लाभ हजारों श्रद्धालुजनों ने भाव-विभोर होकर लिया। कथा समापन अवसर पर जैसे ही समाजसेवी विजय सिंह गौतम कथा परिसर पहुंचे, आयोजन समिति एवं बाल संत श्री द्वारा उनका पारंपरिक साफा, पुष्पमाला भगवान के नाम से अंकित दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। समाजसेवी गौतम ने व्यास पीठ पर विराजमान संत श्री पायल दीदी वैष्णव का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कथा आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा की सराहना की। इस अवसर पर समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने कथा परिसर में स्थित मंदिर में भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि बाल संत श्री पायल दीदी वैष्णव हमारे विधानसभा क्षेत्र की निवासी होकर पूरे प्रदेश व देश में सनातन धर्म की पताका लहरा रही हैं। कम आयु में आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से उन्होंने समाज में धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों की अलख जगाने का सराहनीय कार्य किया है। समाजसेवी गौतम ने कहा कि आज के समय में ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन जीने की सही दिशा, सेवा, सदाचार और भक्ति का मार्ग मिलता है। इस आयोजन से हजारों श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाया है।
    कथा आयोजन की भव्यता एवं सफलता की प्रशंसा करते हुए समाजसेवी विजय सिंह गौतम द्वारा आयोजन समिति को मंदिर में किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए 11 हजार रुपए की सहयोग राशि भी प्रदान की गई, जिससे धार्मिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने समाजसेवी विजय सिंह गौतम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निरंतर सहयोग सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleMahidpur : महिदपुर विधानसभा के कई क्षेत्रों में आयोजक पूर्णिमाश्री सेवा संगठन, उज्जैन द्वारा निशुल्क ह्रदय जॉच शिविर अभियान।
    Next Article Mahidpur Road : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झुटावद में ‘‘मुख्यमंत्री हदय जांच शिविर ’’ का आयोंजन किया गया , अगला शिविर का आयोजन महिदपुर रोड में 20 फरवरी 2026 को होगा

    Related Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    April 18, 2026

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    April 10, 2026

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    April 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.