महिदपुर रोड क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक विद्यालय ईसनखेड़ी में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
महिदपुर तहसील के अंतर्गत सोमवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय ईसनखेड़ी में कक्षा आठवीं में अध्यनरत बालक बालिकाओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
विद्यालय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को एक तस्वीर भेंट की और उनके भविष्य की उज्जवल कामनाएं भी की गई ।
इस समारोह में आसपास के विद्यालय शासकीय प्राथमिक विद्यालय ईसन खेड़ी, प्राथमिक विद्यालय ईसनखेड़ी डेरा नंबर 1, 2 ,3 सिंह देवला एवं माध्यमिक विद्यालय सगवाली के समस्त स्टाफ साथी , शिक्षकगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया सभी ने विशेष भोजन का आनंद लिया उसके पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। जानकारी शिक्षक प्रहलाद राठौर द्वारा दी गई।
*********खास खबर प्रहलाद राठौर ,ग्राम सगवाली*******








