महिदपुर में 1 मार्च को निकलेगी भव्य फाग यात्रा, फूलों व गुलाल से खेली जाएगी होली
महिदपुर। नगर सेठ श्री रंजीत हनुमान जी की कृपा से नगर में भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से श्री रणजीत हनुमान मंदिर, चौक बाजार से प्रारंभ होगा।
फाग यात्रा में बैंड, डीजे सहित विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल रहेंगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः चौक बाजार में समापन करेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु फूलों और गुलाल से होली खेलते हुए उत्सव का आनंद लेंगे।
आयोजकों ने नगरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस भव्य फाग महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।







