झारड़ा नगर में रंग और गुलाल से मनाई गई रंग पंचमी
झारड़ा नगर में बच्चे युवा एवं मातृ शक्ति द्वारा रंग बिरंगी रंग एवं गुलाल से खेली गई होली सुबह से दोपहर तक रंगो का उत्सव मनाया गया बच्चे युवा गण द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया गया प्यार एवं भाईचारे से मनाया गया रंग पंचमी का यह त्यौहार कुमावत मोहल्ले में बच्चों की टोलिया हाथ में ढोल एवम नगारे लेकर नाचते गाते हुए चल रहे थे नगर में आजाद चौक नाग मंदिर चौक, इंदोख चौक, नई आबादी, घाट मोहल्ला आदि सभी जगह डीजे की थाप पर होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा गाने पर जमकर नाचे इसी प्रकार महिदपुर तहसील के गांव चोरवासा में परंपरागत इस वर्ष भी रंग पंचमी का उत्सव बड़े धूमधाम से गांववासीयो ने मनाया गुलाल रंग लगाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया और पूरे गांव वासियों के सहयोग के साथ डीजे बाजे के साथ रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जानकारी बैरागी जी महिदपुर फोटो स्टूडियो के द्वारा दी गई







