हिंदु उत्सव समिति के तत्वाधान में निकली रंगारंग गेर
महिदपुर। नगर में रंग पंचमी का त्योहार पारंपरिक उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दोपहर में हिंदु उत्सव समिति द्वारा रंगारंग गेर निकाली गई। गेर शुरू होने के पहले विजय स्तंभ पर भारत माताकी आरती, राष्ट्रगान हुआ। गेर में बेंड, डीजे के साथ ही मोटू-पतलू की वेशभूषा में कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे, बैंड पर युवाओं की टोलियां झूम रही थी। फायर बिग्रेड से निकली बौछारे युवाओं का उत्साह बढा रही थी। वही गुलाल, रंगों से सडके सराबोर हो गई। चौक बाजार में हनुमान चालिस सामुहिक पाठ हुआ। गेर में हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष डा विपुल धाडीवाल, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिसौदिया, संरक्षक भगवानसिंह पंवार, विधायक दिनेश जैन बोस, युवा उद्यमी सुभाष ठाकुर, समाजसेवी विजयसिंह गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रतापसिंह आर्य सहित बडी संख्या में रहवासी शामिल हुए। वही सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस- प्रशासन मुस्तैद रहा।







