गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ चुल का आयोजन
भक्ति और आस्था का दिखा अनूठा संगम
महिदपुर रोड स्थित गोगापुर में रंग पंचमी के अवसर पर अतिप्राचीन गुप्तेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में भव्य चुल का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ सदियों से चली आ रही चुल की धार्मिक परंपरा का निर्वाह पूर्ण आस्था के साथ करते हुए धड़कते के अंगारों पर आस्था और भक्ति के साथ नंगे पेर चले। इस धर्ममय माहौल को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में नगर वासी एवं ग्रामीण श्रद्धालु भक्त ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने दी







