Repoter : Mahendra Jaat
Madhidpur Road @ पूरा देश मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नमन कर रहा है। इसी कड़ी में, आज स्थानीय शहीद भगत सिंह बस स्टैंड महिदपुर रोड पर भारी उत्साह और गौरव के साथ शहीद दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह , सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। स्थानीय आंचलिक पत्र का संघ के सदस्य महेंद्र जाट योगेंद्र सिंह शाक्य, मांगीलाल सोलंकी, और गोविंद पोरवाल,राहुल शर्मा, बरूखेड़ी से सचिन जाट काना , बादल जाट,भोला जाट, कालूराम जोधपुर, चेतन जाट, कान्हा सांखल, नागरिकों ने नम आंखों से वीर सपूतों को याद किया।
‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’ के नारों से पूरा बस स्टैंड गूंज उठा। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उनके बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की दिशा बदल दी थी।
“आज हम यहाँ अपने नायक को याद करने आए हैं। यह बस स्टैंड सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि हमारे लिए प्रेरणा का केंद्र है। हम चाहते हैं कि हर यात्री यहाँ से देशभक्ति का संदेश लेकर जाए।”







