नारायणा धाम और स्वर्णगिरी पर्वत पर नववर्ष धूम धाम से मनाया गया।
श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता के साक्षी नारायणाधाम में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 का अभिनंदन किया गया प्रातः 4:00 बजे भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जी का अभिषेक पुजारी अर्जुन पंडित द्वारा किया गया तत्पश्चात सूर्योदय के समय भगवान सूर्य को अर्घ देकर शंखनाद कर ढोल नगाड़े बजा कर नववर्ष का अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात् मंदिर के शिखर पर सूर्योदय बेला में ध्वजारोहण तथा महाआरती कर नीम और मिश्री की प्रसादी बांटी गई।
इस वर्ष ध्वजारोहण के लाभार्थी समाजसेवी श्री विजय सिंह जी गौतम बच्चूखेड़ा रहे।
स्वर्णगिरी पर्वत पर भी हुआ आयोजन।
इसी प्रकार नववर्ष के अभिनंदन का आयोजन स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद चरणमया चिरमिया में भी हुआ।
यहां प्रातः श्री स्वर्णगिरीराज जी का अभिषेक एवं पूजन मुख्य पुजारी पंडित श्री प्रेम नारायण जी शर्मा द्वारा किया गया। भगवान सूर्य को अर्घ देकर शंखनाद के साथ ध्वजारोहण हुआ जिसके लाभार्थी श्री महेश जी आंजना जगोटी रहे।







