हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
महिदपुर रोड समीपस्थ गोगापुर का अतिप्राचीनतम हनुमान दास मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दास हनुमान मंदिर, गोगापुर (महिदपुर रोड) पर भव्य 1008 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
बारिश होने एवं बिजली चले जाने के बावजूद भी सभी युवाओं और भक्तों का जोश तनिक भी कम नहीं हुआ — यह दृश्य सच में अद्भुत और प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पं. आचार्य ओमप्रकाश शर्मा व मंदिर पुजारी लखन बैरागी द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ की गई, जिसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ प्रारंभ हुआ।
पाठ पूर्ण होने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य महाआरती की गई, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
आरती बाद सभी भक्त ने भोजन प्रसादी ग्रहण की,
इस सफल आयोजन में सभी युवा साथियों का सहयोग रहा







