नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।
श्रीकृष्ण सुदामा धाम नारायणा में गुरुवार को चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रतिमाह अनुसार इस माह भी भव्य ध्वजारोहण संपन्न हुआ प्रातः भगवान श्रीकृष्ण सुदामा जी का विशेष अभिषेक पंडित नारायण शर्मा पंडित मनीष शर्मा पंडित अर्जुन शर्मा द्वारा किया गया। अभिषेक और पूजन के पश्चात भगवान श्री कृष्ण और सुदामा जी का मनमोहक श्रृंगार कर आकर्षक पगड़ी पहनाई गई। प्रातः 10:00 बजे ध्वज का चल समारोह ढोल नगाड़े और बैंड बाजे के साथ मंदिर से गांव में भ्रमण के लिए निकला जिसका गांव में जगह-जगह स्वागत किया गया संपूर्ण गांव में भ्रमण कर श्रद्धालु नाचते गाते 11:30 बजे मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे जहां मंदिर के मुख्य पुजारी प्रेमनारायण शर्मा ने ध्वजारोहण के लाभार्थी श्री नरेंद्र सिंह जी पंवार निवासी मेरखेड़ी (सांवेर) को तिलक लगाकर अगवानी की।

दोपहर 12:00 अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण हुआ इसके पश्चात महाआरती हुई और चने -चावल की प्रसादी का वितरण एवं भंडारा हुआ।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र सिंह जी पंवार द्वारा भगवान श्री कृष्ण को लगभग सवा तोले सोने की बांसुरी अर्पित की गई।







