महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के लिए आज का दिन बेहद खास है। साल 1980 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में जिस पार्टी की नींव रखी गई थी, वह आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।”
“महिदपुर तहसील के महिदपुर रोड इलाके में भी इसका भारी उत्साह देखने को मिला महिदपुर रोड रेस्ट हाउस पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, डॉ.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह चौहान ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता ‘अंत्योदय’ और ‘समृद्ध भारत’ के संकल्प के प्रति समर्पित है।”
“महिदपुर रोड के विभिन्न चौराहों और रेस्ट हाउस पर सुबह से ही केसरिया रंग की धूम है सभी कार्यकर्ता नागदा चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को जन-जन तक पहुँचाने की शपथ ली गई है।”इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष गुरचरण सिंह चौहान उज्जैन जिला उपाध्यक्ष संदीप व्यास, महिदपुर रोड मंडल के महामंत्री शंभू शर्मा,विष्णु , मंडल उपाध्यक्ष रमेश मीणा , राजेश काठेड़, हरीश बैरागी गोपाल बैरागी,हरिसिंह चुंडावत, राजेंद्र सिसोदिया, भूपेश कसेरा, प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह, कुबेर सिंह, बाबूदास बैरागी, मुकेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उक्त जानकारी महिदपुर रोड मंडल के मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह शाक्य दी।







