टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन
महिदपुर रोड. माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा 1 सितंबर 2025 को दिए गए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टैट ) निर्णय पर पुनर्विचार याचिका लगाने एवं विधायी हेतु एक ज्ञापन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय एवं जिला कार्यकारिणी के आवहlन पर महिदपुर विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया गया।। ज्ञापन के तहत शासन द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति करने के तहत सभी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना करना अनिवार्य कर दिया जबकि पूरे प्रदेश में प्रशिक्षित शिक्षक अपनी सेवाएं पूर्व से ही दे रहे हैं शासन के इस निर्णय के तहत प्रभावी शिक्षक गहरे तनाव, असमंजस और असुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं जिससे शिक्षकों के मनोबल में कमी आ रही है तथा विद्यालय शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डलने की आशंका भी उत्पन्न कर रही है। इस हेतु विधायक जी ने सभी उपस्थित शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए विधानसभा एवं अन्य उपयुक्त मंचों पर उठाकर सभी शिक्षकों को न्याय दिलाया जाएगा।। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि भरत शर्मा,मध्य प्रदेश शिक्षक संघ उज्जैन के जिला उपाध्यक्ष मदनलाल पांचाल, महिदपुर तहसील अध्यक्ष अशोक पोरवाल, तहसील सचिव अनिल सेठिया, प्रभारी प्राचार्य शिवनारायण बामनिया, बंसीलाल सोलंकी, जन शिक्षक मोहनलाल चंद्रवंशी,राहुल पोरवाल,नीना देवडा , चंद्रकांता चवरासिया,सहित संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।। ज्ञापन का वाचन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के सचिव अनिल सेठिया द्वारा किया गया तथा अंत में आभार शिक्षिका हेमलता उपाध्याय द्वारा माना







