अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।
अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश उज्जैन संगठन के विस्तार हेतु भव्य आयोजन उज्जैन जिला का महाहुकार अधिवेशन जिला अध्यक्ष बबलू जाट , प्रणव जाट , योगेश जाट के नेतृत्व में कार्यक्रम कानीपुरा में रखा गया । अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट और समाजजनों ने सर्वप्रथम सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के चित्र पर माल्र्यापण , आरती कर कार्यक्रम का शुंभारंभ किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश के प्रदेश अघ्यक्ष ईश्वर जाट के नेतृत्व में महिदपुर रोड़ के महेन्द्र जाट पिता बंशीलाल जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी निुयक्त किया गया साथ ही समाज के अन्य सदस्यों को भी पद की नियुक्ति दी गई और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बबलु जाट , अभिषेक जाट , सचिन जाट , योगेन्द्र सिंह शाक्य , सर्व कल्याण बंजरंग दल उज्जैन के संस्थापक अध्यक्ष मुरली निगम , युवा प्रदेश अध्यक्ष देवराम जाट ,गौ रक्षा परिषद प्रदेश अध्यक्ष विशाल नागर ,गौरक्षा परिसद के जिला अध्यक्ष उज्जैन राहुल चावड़ा, जिला उपाध्यक्ष लोकेन्द्र परमार आदि उपस्थित होकर बधाई प्रेषित की ।







