Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
दिनांक 17.04.2026 को नागदा तिराहे पर एक्सीडेंट की बात को लेकर ग्राम शिकारीखेडा के लोगो द्वारा थाने गेट के पास एकमत होकर आक्रोशित होकर एकत्रित हो रहे थे जो थाना प्रभारी निरी.आर.एस.भाबोर व थाना स्टाफ के द्वारा समझाने के दोरान ग्रामीणजनो ने आक्रोशित होकर पुलिस पर मारने की नियत से पथराव कर दिया जिससे थाना प्रभारी महोदय व स्टाफ को चोटे आई थी जो थाना प्रभारी को अस्पताल मे भर्ती कराने उपरान्त भीड तीतर बीतर होने के बाद आरक्षक 1859 मदन पग्गी थाना उपस्थित हुआ जिसने घटना की सम्पुर्ण जानकारी दी जिसकी रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 59/2026 धारा 132, 121(1) ,115(2), 221,189(1),189(2), 189(3),191(1),191(2),190 BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी की गिरफतारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जिला उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री अभिषेक रंजन के मार्ग दर्शन में, श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अनुभाग महिदपुर श्री जेंडेंन लिंगजेरपा के नेतृत्व में पुलिस थाना महिदपुर रोड टीम द्वारा अपराध पंजीबद्व होने के तत्काल 24 घण्टे के अन्दर आज दिनांक 18.04.2026 को आरोपी 01.नारायण पिता बालूजी बंजारा उम्र 49 साल निवासी ग्राम शिकारीखेडी थाना महिदपुर रोड जिला उज्जैन 02.तोफानसिंह पिता बालूजी राठौर जाति बंजारा उम्र 28 साल निवासी ग्राम शिकारीखेडा थाना महिदपुर रोड जिला उज्जैन 03.श्रीमती गीताबाई पति बालूजी बंजारा उम्र 58 साल निवासी ग्राम शिकारीखेडी थाना महिदपुर रोड जिला उज्जैन को गिरफतार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणो का जेल वारंट जारी करने आरोपी को जेल दाखिल किया गया।







