फर्रुखाबाद: संकिसा बुद्ध महोत्सव में पहुंचेगा जनसैलाब; जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का होगा भव्य स्वागत।
फर्रुखाबाद:
ऐतिहासिक और पावन नगरी संकिसा में आयोजित होने वाले ‘संकिसा बुद्ध महोत्सव’ को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के संस्थापक और जौनपुर से सांसद माननीय श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है।
धम्म प्रेमियों में उत्साह
30 तारीख को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। इस महोत्सव में पधारने वाले सभी धम्म प्रेमियों के स्वागत के लिए क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
प्रमुख पदाधिकारियों की सक्रियता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कानपुर मंडल अध्यक्ष सुदेश शाक्य, फर्रुखाबाद ने विधानसभाअन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं ने धम्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।







