महिदपुर रोड: सरपंच प्रतिनिधि और महेंद्र जाट मित्र मंडल की पहल से मृत गाय का हुआ सम्मानजनक अंतिम संस्कार।
महिदपुर रोड स्थित शिवाजी नगर मोहल्ले में पिछले दो दिनों से एक गाय मृत अवस्था में पड़ी थी। इस संवेदनहीन स्थिति की सूचना मिलते महेन्द्र जाट, माधव बैरागी, सूरज धाकड़, धनुबोराशी, राहुल जाट, और सत्यनारायण पाटीदार, सरपंच जनप्रतिनिधि ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिसाल पेश की।
शिवाजी नगर में मृत गाय की सूचना मिलते ही अंतरराष्ट्रीय जाट समाज के तहसील प्रभारी महेंद्र जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार को फोन पर सूचित किया। महेंद्र जाट मित्र मंडल ने गाय के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक संसाधनों की मांग की थी।
सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार ने बिना विलंब किए मौके पर संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई। उनकी तत्परता के चलते:
गौ माता के शव को सम्मानपूर्वक उठाया गया।
पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ गाय का अंतिम संस्कार किया गया।
सराहनीय पहल
स्थानीय निवासियों ने महेंद्र जाट की सतर्कता और सत्यनारायण पाटीदार की त्वरित कार्यशैली की सराहना की है। लोगों का कहना है कि बेसहारा पशुओं के प्रति इस तरह की संवेदनशीलता समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।







