खास खबर महिदपुर रोड से महेन्द्र जाट की
महिदपुर रोड: पश्चिम बंगाल , असम और पुडुचेरी भाजपा की जीत पर जोरदार जश्न, उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव।
महिदपुर रोड। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता और बढ़ते प्रभाव को लेकर देश भर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में, उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार के नेतृत्व में महिदपुर रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय उत्सव मनाया।आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ खुशी का इजहार किया ।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “बंगाल में राष्ट्रवाद की जीत हुई है और यह आने वाले समय में भाजपा के सुदृढ़ भविष्य का संकेत है।” विजय उद्घोष: कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरे माहौल को उत्साहित कर दिया। मिठाई वितरण: जीत की खुशी में उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराया गया। आतिशबाजी: स्थानीय चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी कर पार्टी की सफलता का अभिनंदन किया गया।
इस विजय उत्सव में स्थानीय भाजपा के महिदपुर रोड मंडल के अध्यक्ष गुरचरण सिंह चौहान, उज्जैन भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री ऋतु पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि सत्यनारायण पाटीदार, राजेश अकोदिया,पल्लव पोरवाल ,लखन सिंह, अंतरराष्ट्रीय जाट ससद के महिदपुर प्रभारी महेंद्र जाट, बालू , कारुखारोल , गोपाल चवरासिया, कमल राठी, राहुल शर्मा और साथ में बड़ी संख्या महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।







