विनियमित कर्मचारियों के नियमित वेतनमान को लेकर कलेक्टर से मिला डोमा परिसंघ
दलित ओबीसी माइनॉरिटी आदिवासी परिसंघ के प्रदेश महासचिव जे के मालवीय के नेतृत्व में लघु कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी और उनकी टीम के साथ उज्जैन कलेक्टर से प्रतिनिधि मंडल सोमवार दिनांक 4 मई को मिला ।
अधिक जानकारी देते हुए जे के मालवीय ने बताया कि मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नियमित वेतनमान देने संबंधी आदेश के बाद भी विनियमित कर्मचारी को स्थाई कर 7 वा वेतनमान उज्जैन जिले में नहीं दिया जा रहा है जबकि प्रदेश के ही छिंदवाड़ा अलीराजपुर रीवा आदि जिलों में स्थाई वेतनमान के साथ विनियमित कर्मचारियों को नियमित कर सातवां वेतनमान दिया जा रहा है ।जब यह बात परिसंघ को पता चली तो सामान्य प्रशासन विभाग से लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग जनजाति कार्य विभाग द्वारा निकाले गए विभिन्न आदेशों के साथ कलेक्टर उज्जैन से भेंट कर उन्हें अवगत कराया ।इस पर कलेक्टर महोदय ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
उचित मांग को लेकर मिलने वालों में लघुवेतन कर्मचारी संघ के विभागीय अध्यक्ष रवि चौहान,डोमा परिसंघ के जिला सचिव हरिवंश राय पथरोड़, जिला सचिव मुकेश गायकवार,भेरुलाल परमार उपस्थित हुए।







