किसानों की समस्याओं को लेकर नेशनल हाईवे जाम आंदोलन को महिदपुर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई।
महिदपुर। आगामी 7 मई को किसान भाइयों की ज्वलंत समस्याओं, किसानों की उपज खरीदी को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में होने वाले नेशनल हाईवे जाम आंदोलन की रूपरेखा के संदर्भ में स्थानीय संयुक्ता रिसोर्ट नारायणा रोड़ पर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित हुई।
बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व विधायक श्री महेश परमार जी, क्षेत्रीय विधायक श्री दिनेश जैन बोस जी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी श्री चंदरसिंह सौंधीया, विधानसभा प्रभारी श्री सुनील वर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष चेनसिंह चौधरी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक जाट सहित विधानसभा के वरिष्ठ नेतागण,जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मीटिंग में किसान और आमजन के हितों के लिए किए जा रहे इस आंदोलन को प्रभावी व सफल बनाने के लिए विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक बोस ने सभी साथियों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में पहुंच कर उसे सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्लाक कांग्रेस महिदपुर अध्यक्ष कैलाश बगाना, झारड़ा ब्लाक अध्यक्ष कमलसिंह चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सगीर बेग ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत प्रतिनिधि जितेन्द्र मंडोरा ने किया। आभार महेन्द्रसिंह चौहान ने माना। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।







