खास खबर महेंद्र जाट की रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय जाट ससद के तत्वाधान में भोपाल में 1 सितंबर 2026 को होगा संकल्प महासम्मेलन का आयोजन, तेजा भक्ति संकल्प यात्रा को गांव-गांव मिला अपार स्नेह और समर्थन।
महिदपुर रोड। श्री सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजा दशमी पर एक दिवसीय शासकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग को लेकर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद एवं समस्त तेजा भक्तों द्वारा तेजा भक्ति संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।
यात्रा के निमंत्रण एवं जनसंपर्क अभियान के तहत यात्रा मार्ग के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों, युवाओं, बुजुर्गों एवं तेजा भक्तों से आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान नाराणखेड़ी, आक्याकोली, बरूखेड़ी, महिदपुर रोड, रूपेटा, नागदा एवं बोरखेड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए अपना समर्थन और सहयोग प्रदान किया।
यात्रा के दौरान ग्रामीणों में वीर तेजाजी महाराज के प्रति आस्था और श्रद्धा के साथ-साथ तेजा दशमी पर शासकीय अवकाश की मांग को लेकर भी उत्साह देखने को मिला।
अंतरराष्ट्रीय जाट ससद के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर जाट ने कहा कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि लोकदेवता श्री वीर तेजाजी महाराज के सम्मान और समाज की एकजुट आवाज को मजबूत करने का संकल्प है। गांव-गांव मिल रहे स्नेह, समर्थन और सहयोग से यात्रा को नई ऊर्जा मिल रही है।
यात्रा से जुड़े लोगों ने सभी ग्रामीणजनों, तेजा भक्तों, युवाओं एवं बुजुर्गों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से इस मांग को मजबूती के साथ शासन तक पहुंचाया जाएगा।
🚩 जय वीर तेजाजी महाराज!
🚩 एकता और संकल्प—हमारा हक चाहिए!







