*सुरक्षित आज, सुरक्षित कल – हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प*
दिनांक 21 अगस्त 2026 को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे “प्रेरणा अभियान” के अंतर्गत महिदपुर रोड़ इंडेन ग्रामीण वितरक , महिदपुर रोड़ द्वारा “सुरक्षित आज, सुरक्षित कल – हमारी जिम्मेदारी, हमारा संकल्प” अभियान के तहत गांव सगवाली में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गांव की महिलाएं एवं एजेंसी स्टॉफ उपस्थित हुए तथा गैस की सावधानियों तथा उनके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, गैस से संबंधित किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई करने के तरीकों के बारे में भी समझाया गया
कार्यक्रम में श्रीमती भाग्यश्री शर्मा, विक्रय अधिकारी, उज्जैन सेल्स, IOCL एवं श्री अजित जी जैन , प्रोपराइटर महिदपुर रोड़ इण्डेन ग्रामीण वितरक तथा एजेंसी स्टॉफ अंकित बैरागी, रवि मुछाल एंव गांव के सरपंच भूपेंद्र सिंह जी एंव कृष्णपाल सिंह जी द्वारा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। उन्होंने LPG के सुरक्षित उपयोग, सुरक्षा उपकरणों के सही प्रयोग तथा किसी भी हादसे की स्थिति में की जाने वाली त्वरित कार्यवाही के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इस अभियान का गांव की महिलाएं एवं समाज में LPG सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित व्यवहार को अपनी जिम्मेदारी और संकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।







