महिदपुर तहसील के ग्राम पंचायत बावल्या में सचिव किशोरीलाल शर्मा को सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई।
महिदपुर रोड। ग्राम पंचायत बावल्या में पदस्थ सचिव श्री किशोरीलाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर ग्राम पंचायत परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव संघ के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणजनों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके आगामी जीवन की मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच नारायणसिंह ने सचिव किशोरीलाल शर्मा को साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं ग्राम पंचायत बावल्या के वर्तमान सरपंच शंभुलाल शर्मा ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया तथा ग्राम पंचायत की स्मृति के रूप में फोटो फ्रेम भेंट किया।
इस अवसर पर सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सचिव श्री पन्नालाल कुमावत, श्री टीकमसिंह, श्री जयराम कुमावत, श्री विक्रम जी, सहायक सचिव श्री लखन राठौर एवं सहायक सचिव श्री दातारसिंह जी ने भी पुष्पमाला पहनाकर श्री शर्मा का सम्मान किया। सभी ने उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री कैलाश जी, पंचगण नवलसिंह जी, नरेंद्रसिंह जी, दलीपसिंह जी, मुकेश जी, पूर्व सरपंच श्री शंभूसिंह जी, प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक श्री जगदीश परमार जी, माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका पूजा जी सहित ग्रामीणजन गोपालसिंह जी, देवीसिंह जी, रतनसिंह जी, दलपतसिंह जी, जुगलदास बैरागी, जसवंतसिंह जी, उनकारसिंह जी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने भी पुष्पमाला पहनाकर सचिव किशोरीलाल शर्मा का सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने श्री शर्मा के कार्यकाल को याद करते हुए उनके सरल व्यवहार एवं सेवाभाव की सराहना की। अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सेवानिवृत्ति के बाद उनका जीवन स्वस्थ, सुखी एवं परिवार के साथ खुशहाल रहे।







