पोरवाल धर्मशाला में भागवत कथा का शुभारंभ, बारिश के बीच निकली भव्य कलश यात्रा – कथा वाचक पं. सुनील कृष्ण व्यास
महिदपुर रोड। श्री जांगड़ा पंच पोरवाल समाज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा एवं चल समारोह यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पोरवाल धर्मशाला पहुंची।
ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। जैन समाज के साथही नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।
पोरवाल समाज के अध्यक्ष बालकृष्ण पोरवाल द्वारा जानकारी के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा 18 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक श्री शेशाही विष्णु मंदिर पोरवाल परिसर महिदपुर रोड में आयोजित की जा रही है। कथा का वाचन पूज्य गुरुदेव भागवताचार्य पं. श्री सुनील कृष्ण जी व्यास (बेरछा मंडी वाले) के मुखारविंद से होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
आयोजन के दौरान 21 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,22सितम्बर क़ो छप्पन भोग,23 सितंबर को रुक्मणी विवाह एवं चल समारोह तथा 24 सितंबर को श्री सुदामा चरित्र एवं श्रीमद् भागवत कथा समापन के साथ शोभायात्रा और महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
नवनिर्वाचित समाज अध्यक्ष श्री बालकृष्ण जी पोरवाल के द्वारा उक्त जानकारी दी गई एवं नगर के समस्त नगरवासियों से निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेवे







