Author: Yogendra Singh Shakya

गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक बोस के पीएसओ का साहसिक कार्य के लिए हुआ सम्मान महिदपुर। गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक बोस के पीएसओ अर्जुन पटेल का साहसिक कार्य के लिए सम्मान हुआ। उज्जैन में ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान विधायक दिनेश जैन बोस की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था। 26 जनवरी के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान के दौरान विधायक दिनेश जैन बोस व अतिथियों के कर कमलों से इस साहसिक और सराहनीय प्रयास के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

Read More

गणतंत्र दिवस पर आयुष पोरवाल का गौरव: अपेक्स बैंक में चयन के बाद पंचायत ने किया सम्मानित । महिदपुर रोड में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जहाँ पूरे देश में तिरंगा शान से लहराया गया, वहीं आज की सुबह आयुष पोरवाल पिता अशोक पोरवाल और उनके परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आई। अपेक्स बैंक में असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले आयुष को आज ग्राम पंचायत गोगापुर द्वारा सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।” “गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात पंचायत परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित…

Read More

सांसद अनिल फिरोजिया ने भीमखेड़ा में ‘जी राम जी’ योजना की दी जानकारी, युवाओं को व्यायामशाला की सौगात महिदपुर | मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने तथा ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास के उद्देश्य से महिदपुर तहसील की ग्राम पंचायत भीमाखेड़ा में एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया एवं पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जनता द्वारा चुने गए सरपंच, जनपद सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी…

Read More

गोगापुर में श्री राम नगर के नामकरण समारोह का आयोजन । महिदपुर तहसील के गांव गोगापुर में आज भक्ति और उत्साह का एक अनोखा संगम देखने को मिला यहां न केवल परिवारों ने अपने नए आशियाने में कदम रखा बल्कि पूरी बस्ती को एक नए नाम की पहचान भी दी। लेकिन इस आयोजन की सबसे खास बात रही इस पूरी नगर का नामकरण मिला जिसका नाम श्री राम नगर रखा गया। नामकरण के बाद पूरी नगर में भोजन प्रसादी वितरण किया गया , नगर के मुख्य द्वार पर श्री राम नगर का बोर्ड भी लगाया गया। इस नामकरण आयोजन का…

Read More

एक मात्र धार्मिक पाठशाला ही हमारे जिन शासन का मुख्य आधार स्तंभ है -साध्वी श्री शाश्वत प्रिया श्री जी म.सा महिदपुर रोड निप्र जिन शासन एवं धर्म को आगे बढ़ाने ज्ञान प्राप्त करने की अगर कोई नींव है। तो वह एकमात्र धार्मिक पाठशाला है। धार्मिक पाठशाला में ज्ञान अर्जन कर ही आज जैन धर्म में अनेक बड़े-बड़े आचार्य एवं महान विभूतियां हुई है। जिन्होंने जिन शासन को गोरवान्वित किया है धार्मिक पाठशाला जिन शासन का मुख्य आधार स्तंभ है पाठशाला से ज्ञान के संस्कारों का सिंचन होता है। प्रत्येक माता-पिता का कर्तव्य है। कि वह अपने बच्चों को धार्मिक पाठशाला…

Read More

आंचलिक पत्रकार संघ में नई नियुक्तियाँ ,प्रकाश जैन (महिदपुर रोड) को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा कमल सेन (झारड़ा) को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया  Mahidpur : आंचलिक पत्रकार संघ में संगठन को सशक्त करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियाँ की गई हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, प्रदेश प्रवक्ता रामचन्द्र गिरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गौड़ की सहमति से जिला अध्यक्ष सुनील जैन रामसना ने यह नियुक्तियाँ घोषित कीं। घोषणा के अनुसार प्रकाश जैन (महिदपुर रोड) को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा कमल सेन (झारड़ा) को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर मनोनीत किया गया है।…

Read More

महिदपुर में पीसीएस कोचिंग क्लासेज के द्वारा मनाया गया ,बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ। पीसीएम कोचिंग क्लासेस में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर माँ सरस्वती का विधिवत पूजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। ज्ञान, संस्कार और सफलता की कामना के साथ विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।                   इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जहाँ शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। भावुक क्षणों में विद्यार्थियों ने संस्थान से जुड़ी स्मृतियों…

Read More

महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गेलाखेड़ी में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का समापन  महिदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेलाखेड़ी में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। महिदपुर तहसील के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान के पैतृक गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति एवं अपार जनसमुदाय के हर्षोल्लास के साथ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा के प्रवक्ता पं. श्री सुरेश कृष्ण जी वैष्णव के मुखारविंद से कथा का वाचन बड़े ही प्रभावशाली, भक्तिमय एवं आनंदमयी वातावरण में सात दिनों तक निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। कथा के…

Read More

धूमधाम से मनाया जाएगा देवनारायण जी का जन्म उत्सव। 25 जनवरी 2026 रविवार माघ शुक्ल सप्तमी को श्री देवनारायण जी का भव्य जन्मोत्सव स्वर्णगिरी पर्वत ग्राम चरणमया चिरमिया में मनाया जाएगा। श्री स्वर्णगिरी पर्वत स्थित श्री गिरनारेश्वर महादेव माता पार्वती और श्री स्वर्णगिरीराज जी का अभिषेक करने के पश्चात ध्वज यात्रा प्रारंभ होगी जो गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए ग्राम में स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर पहुंचेगी जहां दोपहर 12:00 बजे ध्वजारोहण होगा ध्वजारोहण के पश्चात महाआरती होगी एवं महाप्रसादी का वितरण होगा।

Read More

प्राचीन भीम गुफा पर रामायण पाठ की पूर्णाहुति, आस्था और संस्कृति का हुआ अनूठा संगम- जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम की सहभागिता से आयोजन को मिली विशेष गरिमा  महिदपुर (कटन) । नगर से समीप स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की धरोहर प्राचीन भीम गुफा के पावन प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय रामायण पाठ का भव्य पूर्णाहुति कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के जननायक एवं प्रख्यात समाजसेवी विजय सिंह गौतम की गरिमामयी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजक बंजारा समाज द्वारा पूर्णाहुति के शुभ अवसर पर…

Read More