महिदपुर में पीसीएस कोचिंग क्लासेज के द्वारा मनाया गया ,बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ।
पीसीएम कोचिंग क्लासेस में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर माँ सरस्वती का विधिवत पूजन श्रद्धा एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। ज्ञान, संस्कार और सफलता की कामना के साथ विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जहाँ शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं। भावुक क्षणों में विद्यार्थियों ने संस्थान से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।
कार्यक्रम में कोचिंग डायरेक्टर कन्हैया शर्मा एवं लीलाधर मेहता द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।।







