गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक बोस के पीएसओ का साहसिक कार्य के लिए हुआ सम्मान
महिदपुर। गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक बोस के पीएसओ अर्जुन पटेल का साहसिक कार्य के लिए सम्मान हुआ।
उज्जैन में ट्रैक्टर आंदोलन के दौरान विधायक दिनेश जैन बोस की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया था।
26 जनवरी के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान के दौरान विधायक दिनेश जैन बोस व अतिथियों के कर कमलों से इस साहसिक और सराहनीय प्रयास के लिए सम्मान प्रदान किया गया।







