Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»मनोरंजन»अल्लू अर्जुन के खिलाफ भगदड़ मामले में चार्जशीट दायर, पुलिस ने 23 लोगों को आरोपी बनाया
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन के खिलाफ भगदड़ मामले में चार्जशीट दायर, पुलिस ने 23 लोगों को आरोपी बनाया

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 27, 2025Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने 1 साल बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। बीते 4 दिसंबर 2024 को ये ये भगदड़ हैदराबाद के संध्या थियेटर जो आरटीसी एक्स रोड्स पर है, में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। अब हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस ने इस मामले में 23 लोगों को आरोपी बनाते हुए 100 पेज की एक डिटेल्ड चार्जशीट दाखिल की है। इसमें अल्लू अर्जुन समेत संध्या थियेटर के प्रबंधन और स्टाफ के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही अल्लू अर्जुन के मैनेजर के नाम भी इस 23 आरोपियों की लिस्ट में शामिल किए गए हैं। अल्लू अर्जुन के बाउंसर का नाम भी इस लिस्ट में जोड़ा गया है।

    Raipur Magneto Mall Case: नाबालिग समेत 7 लोग गिरफ्तार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

    23 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

    लोकप्रिय तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को इस मामले में आरोपी नंबर 11 (A-11) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। उनके निजी स्टाफ, सुरक्षा दल के सदस्य और फिल्म प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों के नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल हैं।  हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने बताया कि 24 दिसंबर को स्थानीय अदालत में 23 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

    4 दिसंबर को 2024 को हुई थी महिला की मौत

    4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड्स स्थित संध्या थिएटर में प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 35 वर्षीय रेवती की मौत हो गई और उनके नाबालिग बेटे श्रीतेज को ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हुईं। पुलिस जांच में निष्कर्ष निकला कि यह त्रासदी घोर लापरवाही और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने का परिणाम थी। संध्या थिएटर के प्रबंधन और मालिकों को अभिनेता के आगमन की जानकारी होने के बावजूद भीड़ नियंत्रण उपायों को लागू न करने के लिए आरोपपत्र में नामजद किया गया है। अभिनेता अल्लू अर्जुन पर अत्यधिक जोखिम भरी भीड़ की स्थिति के बावजूद कथित तौर पर थिएटर का दौरा करने और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय न करने का आरोप लगाया गया है।

    Battle of Galwan: सलमान खान के बर्थडे पर फैंस के लिए तोहफा, ‘बैटल ऑफ गलवां’ का टीजर हुआ रिलीज

    अल्लू अर्जुन ने जेल में बिताई थी रात

    अल्लू अर्जुन इस मामले के बाद अल्लू अर्जुन को जेल में भी एक रात बितानी पड़ी थी। दरअसल इस मामले के लिए हैदराबाद की एक अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पूछतछ के लिए भेजा था। हालांकि जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था लेकिन बेल मिलने में देर रात होने के कारण उन्हें रात नहीं बितानी पड़ी थी। अगले दिन सुबह उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद फिल्म पुष्पा-2 ने कमाल का व्यापार किया था और सुपरहिट रही थी।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRaipur Magneto Mall Case: नाबालिग समेत 7 लोग गिरफ्तार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा
    Next Article तमनार कोल माइंस विरोध: पुलिस पर पथराव, बसों में आग, कई पुलिसकर्मी घायल

    Related Posts

    Mahidpur : स्नेह सिटी कालोनी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय आयोजन

    February 4, 2026

    Toxic: नयनतारा का नया अवतार सामने, इस किरदार में दिखाएंगी अभिनय का जलवा

    December 31, 2025

    Vijay Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा–रश्मिका मंदाना की शादी तय! रॉयल पैलेस में होगा भव्य विवाह समारोह

    December 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.