Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»छत्तीसगढ़»Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे नागरिक
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे नागरिक

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 27, 2025Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में अब प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को बिना दफ्तर गए सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने यह व्यवस्था शुरू की है। इससे लोग घर, कार्यालय या किसी भी स्थान से अपनी सुविधा के अनुसार संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद संपत्ति कर जमा करने के लिए अब नगर निगम या नगर पालिका कार्यालयों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं रह गई है। विभाग ने इस वर्ष अगस्त में बड़ी पहल करते हुए 46 नए नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा शुरू की। पहले यह सुविधा केवल सात नगर निगम—रायपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में ही थी।

    Stock Market Crash: 2024 के 13 ‘धुरंधर’ स्टॉक 2025 में हुए फ्लॉप, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, देखें पूरी लिस्ट

    अगस्त 2025 में बीरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी नगर निगमों के साथ 43 नगर पालिकाओं में भी यह सेवा शुरू की गई। जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश के कुल 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन भुगतान संभव हो गया है। खास बात यह है कि कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा जैसे दूरस्थ नगरों में भी नागरिक बड़ी संख्या में ऑनलाइन टैक्स जमा कर रहे हैं।

    बिलासपुर में आयोजित ‘स्वच्छता संगम’ के दौरान 12 अगस्त को 43 नगर पालिकाओं के लिए इस जीआईएस आधारित पोर्टल को लॉन्च किया गया था। तब से तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, बागबहरा, सराईपाली, कुम्हारी, अहिवारा, जामुल, बालोद, दल्लीराजहरा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा सहित कई नगर पालिकाओं में यह सुविधा सक्रिय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े रहने से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ जिलों तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचना स्थानीय स्वशासन के आधुनिकीकरण और ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम उपलब्धि है।

    Chhattisgarh Liquor Scam: 3000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का अंतिम चालान पेश, 81 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से लाखों शहरी नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। ऑनलाइन प्रणाली से समय की बचत, पारदर्शिता में वृद्धि और भ्रष्टाचार की संभावनाओं में कमी आई है। सरकार का लक्ष्य है कि शहरी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन और नागरिक-केंद्रित बनाया जाए, ताकि हर परिवार को सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत का लाभ मिल सके।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleStock Market Crash: 2024 के 13 ‘धुरंधर’ स्टॉक 2025 में हुए फ्लॉप, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका, देखें पूरी लिस्ट
    Next Article Year Ender 2025: 8वां वेतन आयोग, 12 लाख तक टैक्स फ्री इनकम और GST सुधार, आर्थिक बदलावों का ऐतिहासिक साल रहा 2025

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले में 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

    December 31, 2025

    CGBSE : 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

    December 31, 2025

    CG Police Transfer: साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, ASI से लेकर TI तक हुए स्थानांतरित

    December 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.