Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»अन्य»December Inspirng Women: क्रिकेट से लेकर अंतरिक्ष तक… दिसंबर में इतिहास बनाने वाली महिलाओं का संघर्ष और सफलता
    अन्य

    December Inspirng Women: क्रिकेट से लेकर अंतरिक्ष तक… दिसंबर में इतिहास बनाने वाली महिलाओं का संघर्ष और सफलता

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 27, 2025Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    December Inspiring Women: दिसंबर आमतौर पर आत्ममंथन का महीना होता है। साल भर की थकान, रिश्तों की औपचारिकताएं और काम की दौड़ के बीच किसी तरह अपने लक्ष्य तक पहुंचना। लेकिन इस बार दिसंबर सिर्फ साल का अंत नहीं, बल्कि हौसले की नई शुरुआत का प्रतीक भी बना। इस महीने कुछ महिलाओं ने ऐसा कर दिखाया, जिसने यह साबित कर दिया कि सीमाएं बनाई जाती हैं, तोड़ी जाने के लिए। कोई मैदान में रिकॉर्ड बना रही थी, कोई सेना की परंपराओं को बदल रही थी, कोई अंतरिक्ष की दहलीज लांघ रही थी और कोई 14 हजार फीट की ऊंचाई पर बाइक दौड़ा रही थी। ये हैं दिसंबर की दमदार और बिंदास महिलाएं, जिन्होंने राष्ट्रीय औऱ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया।

    Raipur Telibandha shootout: गैंगस्टर मयंक सिंह को 9 जनवरी तक भेजा गया जेल

    स्मृति मंधाना

    ये साल 225 क्रिकेट में इतिहास रचती भारतीय बेटियों के नाम रहा। इसमें एक नाम भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना का है, जिन्होंने 22 दिसंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच में 4000 T20 इंटरनेशनल रन पूरे कर इतिहास रच दिया। 29 साल की स्मृति अब तीनों फॉर्मेट मिलाकर 10,000 रन पूरे करने से महज 42 रन दूर हैं। यह उपलब्धि बताती है कि भारतीय महिलाएं अब मैदान में सिर्फ हिस्सा नहीं ले रहीं, बल्कि रिकॉर्ड लिख रही हैं।

    साई जाधव

    साई जाधव 93 साल की परंपरा तोड़ने वाली अफसर हैं। 23 वर्षीय साई जाधव ने भारतीय सैन्य इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। वे इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) से ट्रेनिंग पूरी करने वाली पहली महिला टेरिटोरियल आर्मी अधिकारी बनीं। पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन पाकर उन्होंने 93 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी। यह सिर्फ व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि संस्थागत बदलाव का संकेत है।

    माइकेला बेंटहाउस

    माइकेला बेंटहाउस ने व्हीलचेयर से अंतरिक्ष तक का सफर तय किया। जर्मन एयरोस्पेस इंजीनियर माइकेला बेंटहाउस ने 20 दिसंबर को ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड मिशन के जरिए अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया। वे स्पेस में जाने वाली पहली व्हीलचेयर यूजर बनीं और कार्मन लाइन पार की। यह उपलब्धि बताती है कि अब अंतरिक्ष भी केवल परफेक्ट बॉडी वालों की जगह नहीं रहा।

    ज्योति याराजी

    विशाखापट्टनम की ज्योति याराजी ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (दक्षिण कोरिया) में 100 मीटर हर्डल्स को 12.96 सेकेंड में पूरा कर चैंपियनशिप रिकॉर्ड तोड़ दिया। बारिश से भीगे ट्रैक पर जीत दर्ज कर उन्होंने दिखा दिया कि हालात मुश्किल हों, तब भी हौसला तेज दौड़ सकता है।

    Raipur News: रायपुर कोर्ट परिसर में महिलाओं की जमकर मारपीट, इलाके में मचा हड़कंप…

    CRF वुमेन आन व्हील्स

    बेंगलुरु की CRF Women on Wheels बाइकिंग टीम ने नाथूला पास (भारत-चीन सीमा) को पार कर इतिहास रच दिया। इस टीम में बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने सिक्किम, नेपाल और भूटान से होकर हजारों किलोमीटर की यात्रा पूरी की। यह साबित करता है कि उम्र सिर्फ संख्या है, हौसले की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleRaipur Telibandha shootout: गैंगस्टर मयंक सिंह को 9 जनवरी तक भेजा गया जेल
    Next Article Mouth Cancer: शराब पीने वालों के लिए चेतावनी… एक पेग भी बढ़ा सकता है मुंह के कैंसर का खतरा

    Related Posts

    Train Accident: जमुई में बड़ा हादसा… सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 10 डिब्‍बे पटरी से उतरे, 5 नदी में गिरे

    December 28, 2025

    Gold Prices Today: रविवार को सोने के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें आज का रेट

    December 28, 2025

    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, अब टंकी भरवाने से पहले जानें क्या है आपके शहर में नया भाव

    December 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.