Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»राजनीति»खून देखकर चक्कर आना: जानें इसके पीछे की असल वजह और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं
    राजनीति

    खून देखकर चक्कर आना: जानें इसके पीछे की असल वजह और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 26, 2025Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बहुत से लोगों को खून देखते ही चक्कर आने लगते हैं या वे बेहोश हो जाते हैं. यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह एक काफी आम समस्या है. अक्सर लोग इसे डर, कमजोरी या मानसिक घबराहट से जोड़ देते हैं, जबकि असल में यह शरीर की स्वाभाविक शारीरिक प्रतिक्रिया होती है. ज्यादातर मामलों में यह जानलेवा नहीं होती, लेकिन सही जानकारी न होने पर चोट लगने का खतरा जरूर बढ़ जाता है.

    New Year 2026 Resolution For Women: नए साल में महिलाएं लें यह संकल्प, आत्मनिर्भरता और सशक्तता की दिशा में कदम बढ़ाएं

    खून देखकर बेहोशी को मेडिकल भाषा में वासोवागल सिंकोप कहा जाता है. जब कोई व्यक्ति खून, चोट या किसी अचानक तनावपूर्ण स्थिति को देखता है, तो शरीर का नर्वस सिस्टम जरूरत से ज्यादा एक्टिव हो जाता है. इसके कारण दिल की धड़कन धीमी हो जाती है, ब्लड वैसल्स फैल जाती हैं, ब्लड प्रेशर गिर जाता है. इन सबका नतीजा यह होता है कि दिमाग तक पूरा ब्लड नहीं पहुंच पाता, और व्यक्ति को चक्कर आकर बेहोशी हो सकती है. यह डर से ज्यादा शरीर की ऑटोमैटिक प्रतिक्रिया है.

    हमारा दिमाग लगातार ऑक्सीजन और खून की सप्लाई पर निर्भर करता है. जब किसी वजह से कुछ पलों के लिए यह सप्लाई कम हो जाती है, तो शरीर संकेत देने लगता है, जैसे सिर हल्का लगना, आंखों के आगे अंधेरा छाना, मतली, कमजोरी. अगर उस समय सही कदम न उठाए जाएं, तो व्यक्ति पूरी तरह बेहोश हो सकता है. शरीर व्यक्ति को जमीन पर लाने की कोशिश करता है ताकि दिमाग को दोबारा खून मिल सके.

    यह समस्या ज्यादातर युवा और स्वस्थ लोगों में, लंबे समय तक खड़े रहने वालों में, कम पानी पीने वालों में, भूखे या थके हुए लोगों में पाई जाती है. करीब हर तीन में से एक व्यक्ति को ज़िंदगी में कभी न कभी बेहोशी का अनुभव हो सकता है. अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मामलों में इसका दिल या दिमाग की गंभीर बीमारी से कोई संबंध नहीं होता है.

    सिर्फ खून ही नहीं, बल्कि कई और कारण भी इस प्रतिक्रिया को बढ़ा सकते हैं. जैसे चोट या मेडिकल प्रक्रिया देखना, अचानक खड़े हो जाना, लंबे समय तक खड़े रहना, पानी की कमी, तेज भावनात्मक तनाव, बहुत ज्यादा थकान. हर व्यक्ति में इसकी तीव्रता अलग हो सकती है. कोई सिर्फ चक्कर महसूस करता है, तो कोई बेहोश हो जाता है.

    राशन वितरण में गड़बड़ी: प्रशासन ने दो दुकानों का संचालन किया समाप्त, एक पर लगाया अर्थदंड

    अक्सर बेहोशी अचानक नहीं होती, बल्कि उससे पहले शरीर संकेत देता है. इन्हें पहचानना बहुत जरूरी है. चक्कर आना, ठंडा पसीना आना, धुंधला दिखाई देना,कानों में आवाज गूंजना, मतली और स्किन का पीला पड़ना. अगर इन संकेतों को समय पर समझ लिया जाए, तो बेहोशी से बचा जा सकता है.

    जैसे ही ऐसा लगे कि चक्कर आ रहा है तो तुरंत लेट जाएं और पैरों को ऊपर उठा लें, अगर लेटना संभव न हो, तो बैठकर सिर घुटनों के बीच रखें, तंग कपड़े ढीले करें, गहरी और धीमी सांस लें, पैरों और हाथों की मांसपेशियों को कसें. ये उपाय दिमाग तक खून पहुंचाने में मदद करते हैं और बेहोशी को टाल सकते हैं.

    अधिकतर मामलों में यह समस्या खतरनाक नहीं होती लेकिन डॉक्टर से जरूर संपर्क करें अगर बार-बार बिना वजह बेहोशी हो, बेहोशी के साथ सीने में दर्द या सांस फूलना हो, गिरकर गंभीर चोट लग जाए. साथव ही भरपूर पानी पिएं, समय पर खाना खाएं, लंबे समय तक खड़े रहने से बचें, जिन चीजों से समस्या होती है, उनसे सावधानी रखें, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से एक्सपोजर थेरेपी लें.

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticleNew Year 2026 Resolution For Women: नए साल में महिलाएं लें यह संकल्प, आत्मनिर्भरता और सशक्तता की दिशा में कदम बढ़ाएं
    Next Article WhatsApp चैट गलती से डिलीट हो गई? बिना बैकअप के भी आसान तरीके से पाएं वापस

    Related Posts

    Mahidpur : मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन

    February 14, 2026

    Mahidpur : भागवत कथा समापन अवसर पर जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने लिया धर्मलाभ, व्यास पीठ पूजन कर संत श्री का लिया आशीर्वाद

    February 7, 2026

    Mahidpur : महिदपुर विधानसभा के कई क्षेत्रों में आयोजक पूर्णिमाश्री सेवा संगठन, उज्जैन द्वारा निशुल्क ह्रदय जॉच शिविर अभियान।

    February 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.