Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»मध्यप्रदेश»Mahidpur : जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने नो दिवसीय श्री राम कथा आयोजन में की सहभागिता – मंदिर निर्माण कार्य में किया आर्थिक सहयोग
    मध्यप्रदेश

    Mahidpur : जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने नो दिवसीय श्री राम कथा आयोजन में की सहभागिता – मंदिर निर्माण कार्य में किया आर्थिक सहयोग

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने नो दिवसीय श्री राम कथा आयोजन में की सहभागिता – मंदिर निर्माण कार्य में किया आर्थिक सहयोग

    ————————————————————————————————————————–

    महिदपुर। क्षेत्र में जनसेवा और धर्मकार्य के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले प्रख्यात जननायक एवं समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने अपने विधानसभा प्रवास के दौरान ग्राम रोहिडा में श्री श्री 1008 संत श्री राजेश्वर जी महाराज के मुखारविंद से हो रही श्री राम कथा आयोजन में सहभागिता की। आयोजित नौ दिवसीय श्री रामकथा में श्रद्धापूर्वक उन्होंने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। यह पावन आयोजन महाबली हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर में बड़े ही भक्ति भाव और आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर कथा श्रवण कर रहे हैं। शुक्रवार को कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने समाजसेवी विजय सिंह गौतम का पारंपरिक साफा पहनाकर एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर उन्होंने व्यासपीठ का विधिवत पूजन-अर्चन कर संत श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और श्रद्धालुओं के बीच बैठकर कथा का अंत तक श्रवण किया। कथा के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचक संत श्री ने अपने प्रवचन में श्री राम जी के जीवन चरित्र और आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति हमें त्याग, मर्यादा, प्रेम और परस्पर सहयोग की शिक्षा देती है। उन्होंने बताया कि सच्चा भाई वही है जो अपने भाई की संपत्ति नहीं बल्कि उसकी विपत्ति में साथ खड़ा रहे और उसके संघर्ष में सहभागी बने। यही संदेश श्री राम के जीवन से हमें प्राप्त होता है, जिसे आज के समाज में अपनाने की अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर समाजसेवी विजय सिंह गौतम ने अपने उद्बोधन में सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति केवल एक आस्था नहीं बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण पद्धति है। यह धर्म मानवता, सेवा, करुणा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्री राम का आदर्श जीवन हमें बताता है कि परिस्थितियाँ कैसी भी हों, व्यक्ति को मर्यादा, सत्य और कर्तव्य का पालन करते हुए समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कथा आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धर्म के प्रति जागरूकता मिलती है तथा समाज में नैतिक मूल्यों का प्रसार होता है। उन्होंने मंदिर निर्माण और धार्मिक गतिविधियों के लिए 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विजय सिंह गौतम केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं बल्कि समाज के सच्चे सेवक हैं। वे हमेशा धार्मिक, सामाजिक और जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। क्षेत्र में शिक्षा, सेवा और धार्मिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनकी सादगी, मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पण भावना के कारण वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। कथा आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और राम नाम के जयकारों के साथ आध्यात्मिक आनंद में सराबोर दिखाई दिए। अंत में संत श्री ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही सच्चे अर्थों में धर्म का पालन किया जा सकता है। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री राम के जयकारों और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article महीनों से वेतन को मोहताज उज्जैन तहसील के महिदपुर कंप्यूटर ऑपरेटर, विधायक दिनेश जैन बॉस से लगाई मदद की गुहार ।

    Related Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    April 18, 2026

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    April 10, 2026

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    April 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.