रामनवमी के पावन पर्व पर आज दास हनुमान मंदिर, गोगापुर में श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत एक पावन आयोजन सम्पन्न हुआ।
स्वर्गीय अनोखीलाल फरक्या की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र संदीप फरक्या एवं पूरे फरक्या परिवार द्वारा आदियोगी कुंड का विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन बड़े ही श्रद्धा और विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।
यह धार्मिक कार्य पंडित सोमेश्वर उपाध्याय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ, जिससे पूरे वातावरण में दिव्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा संदीप फरक्या का साफा व भगवा पटका पहनाकर सम्मान किया गया एवं पूरे फरक्या परिवार को भगवा पटका पहनाकर इस पुण्य कार्य के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।
✨ यह पावन आयोजन मंदिर के विकास और धार्मिक चेतना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ✨
प्रभु श्रीराम एवं बजरंगबली से प्रार्थना है कि वे फरक्या परिवार सहित सभी भक्तों पर बनी रहै
पुरी जानकारी मंदिर पुजारी लखन बैरागी गोगापुर ने दी







