Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»छत्तीसगढ़»कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: मेला देखने गए छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर मां बदहवास
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा: मेला देखने गए छात्र की मौत, इकलौते बेटे को खोकर मां बदहवास

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 25, 2025Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : कोरबा में रामपुर-जोगीपाली के बीच दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करतला सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  मृतक रायगढ़ जिले से दो साथियों के साथ मेला देखने आया था। वह मेले में दोस्तों को छोड़ नाना के घर लौट रहा था। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।

    विराट कोहली ने रचा इतिहास: लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 16000 रन, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

    बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थानांतर्गत ग्राम नहरपाली में संजय मांझी निवास करता है। उसका इकलौता पुत्र बिरेंद्र कुमार मांझी 13 वर्ष स्थानीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत था। बिरेंद्र ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपाली नाना के घर जाने और वहां से रामपुर मेला देखने जाने की योजना बनाई थी। इस संबंध में उसने अपने पिता को जानकारी दी। उन्होंने बिरेंद्र को मेला जाने से मना कर दिया, लेकिन वह जिद्द में अड़ गया। वह अपने दोस्त बीरू व सुरेश के साथ बाइक क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 9078 में सवार होकर सीधे रामपुर आ गया। वह रात करीब नौ बजे दोस्तों को मेले में छोड़कर नाना के घर जा रहा था। वह चिराई झोरखी के समीप पहुंचा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही दोपहिया से जा भिड़ी।

    यह भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बिरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरे बाइक को छोड़ चालक फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नाबालिग को इलाज के लिए करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात नाबालिग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मर्क्युरी शिफ्ट करते हुए मेमों अस्पताल चौकी भेज दिया गया। मंगलवार की सुबह अस्पताल पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

    पश्चिम बंगाल में कुलाधिपति नियुक्ति से जुड़े विधेयकों को राष्ट्रपति ने किया नामंजूर

    यातायात पुलिस नाबालिगों के हाथ वाहन की स्टेयरिंग नही देने की समझाईश लगातार दे रही है। इसके बावजूद अभिभावक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि बीते कुछ दिनों के भीतर घटित सड़क हादसे की बात करें तो करतला थाना क्षेत्र में ही सड़क हादसे में तीन नाबालिग की मौत हो चुकी है। तीनों ही प्रकरण में नाबालिग के वाहन चलाने की बातें सामने आई है।

    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Article‘धुरंधर 2’ मार्च 2026 में होगी रिलीज, पांच भाषाओं में एक साथ दर्शकों तक पहुंचेगी
    Next Article अनिल अंबानी को राहत: हाईकोर्ट ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ तीन बैंकों की कार्रवाई पर लगाई रोक

    Related Posts

    Chhattisgarh Liquor Scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाले में 38 करोड़ की संपत्ति जब्त

    December 31, 2025

    CGBSE : 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू, अनुपस्थित छात्रों को नहीं मिलेगा दूसरा मौका

    December 31, 2025

    CG Police Transfer: साल के आखिरी दिन पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल, ASI से लेकर TI तक हुए स्थानांतरित

    December 31, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.