*रामलाल मालवीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य ने डॉ अंबेडकर मांगलिक भवन परिसर में किया पौधरोपण*
दिनांक 07.08.2026 को बिरसा अंबेडकर फूले समाज कल्याण समिति महिदपुर के पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय रामलाल जी मालवीय मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति आयोग सद्स्य एवं विधायक माननीय बहादुर सिंह चौहान के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रथम बार महिदपुर आगमन पर विश्व रतन डॉक्टर बी आर अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर ढोल धमाका के साथ पुष्प पंखुड़ियां से स्वागत किया गया तत्पश्चात डॉक्टर अंबेडकर मांगलिक भवन पहुंचकर अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर महापुरुषों को प्रणाम किया तत्पश्चात बाप समिति के अध्यक्ष दिनेश जी चौहान और उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सोलंकी, पार्षद जगदीश राठौर द्वारा अतिथि गण का स्वागत सम्मान किया इसी अनुक्रम में समिति सहसचिव अनिल जी दावरे द्वारा पूर्व विधायक बहादुर सिंह जी चौहान का सम्मान किया। सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीयों के साथ हुई बैठक जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के साथ वर्तमान में हो रही जघन्य घटनाओं और एट्रिसिटी एक्ट में पुलिस एफआईआर के बाद सरकार से मिलने वाली राहत राशि में देरी, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्रहियों की अनदेखी आदि विषयों पर संगठनों ने बताया जिस पर आयोग सदस्य माननीय रामलाल मालवीय द्वारा आश्वस्त किया गया कि आयोग पूर्व की भांति निष्क्रिय नहीं है अब पूरे मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के हित में सक्रियता से कार्य कर रहा है।परिसंघ के महासचिव जे के मालवीय जी द्वारा अपनें विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के दबे कुचले अति पिछंडे हुए अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग कि महिलाओं पर अपराध को रोकने के लिए साशन द्वारा कड़े कदम उठाए जाए और शोषित महिलाओं को तुरन्त न्याय मिले और शासन द्वारा निर्धारित राशि का उनके परिवारजन को सही समय पर लाभ मिल जाए। क्योंकि एक तरफ तो मध्यप्रदेश शासन बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को सरोकार कर रही हे और दूसरी तरफ बेटियो पर कुछ इस प्रकार के अत्याचार हो रहे है।
शासन कि और से माननीय रामलाल जी मालवीय द्वारा पूर्ण विश्वास दिलवाया गया कि इस प्रकार के कृत्य में पीड़ित पक्ष को तुरन्त न्याय दिलवाकर हर संभव मदद कि जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह के रूप में बाप समिति ने डॉ अंबेडकर बिरसा मुंडा और महात्मा फुले के संयुक्त चित्र वाली एक तस्वीर भेंट की।
कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार समिति के सक्रिय कार्यकर्ता नरेंद्र परमार द्वारा माना गया।
कार्यक्रम का संचालन डोमा परिसंघ के महासचिव जे के मालवीय ने किया आभार नरेंद्र परमार ने माना।
उक्त जानकारी समिति के सचिव सुरेश दामेचा द्वारा दी गई।







