महिदपुर रोड में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न
13 अगस्त को पेट्रोल पंप इंदिरा मार्केट से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा।
महिदपुर रोड। आगामी 13 अगस्त 2026 को महिदपुर रोड में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर महिदपुर रोड रेस्ट हाउस पर भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महिदपुर रोड मंडल प्रभारी राजेंद्र अवाना, पूर्व , विधायक बहादुर सिंह चौहान, उज्जैन जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष संदीप व्यास तथा महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल के महामंत्री शंभू शर्मा ने किया, जबकि आभार मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह चौहान ने माना।
बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा पेट्रोल पंप, इंदिरा मार्केट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नागदा चौराहे पर पहुंचकर आम सभा के रूप में संपन्न होगी।







