Author: Yogendra Singh Shakya
जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम का जन्मदिवस बना एतिहासिक – जनसैलाब, भव्य स्वागत और ऐतिहासिक भजन संध्या ने दिए स्पष्ट संकेत महिदपुर। विधानसभा क्षेत्र में निरंतर मजबूत होती पकड़, बढ़ता जनाधार और हर वर्ग में स्वीकार्यता रखने वाले जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम का जन्मदिवस इस वर्ष केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह दिन क्षेत्र की राजनीति में भविष्य की दिशा तय करने वाला शक्ति प्रदर्शन बनकर सामने आया। 2 फरवरी को आयोजित कार्यक्रमों ने यह स्पष्ट कर दिया कि विधानसभा क्षेत्र की जनता अब नेतृत्व को लेकर पूरी तरह जागरूक और एकमत होती दिखाई दे रही है।…
स्वर्णगिरी पर्वत पर हुआ मित्र मिलन महोत्सव का आयोजन। भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रतीक स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया में मित्र मिलन महोत्सव का आयोजन दो मित्र विक्रम आंजना, तालोद और रणछोड़ आंजना रामाखेड़ी बड़ोद के द्वारा आयोजित किया गया। दिन में भगवान श्री स्वर्णगिरिराज जी का दिव्य अभिषेक दोनों मित्रों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात संध्याकालीन बेला में मित्र मिलन सभा का आयोजन हुआ जिसमें दोनों साथियों के बचपन से लेकर कर अब तक के लगभग 500 मित्रगण सम्मिलित हुए। सभी मित्रों ने आपस में मिलकर एक दूसरे के साथ अपने विचार सांझा किए।…
भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड़ मंडल के तत्वाधान में किया सम्मान समारोह कार्यक्रम । भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड़ मंडल के तत्वाधान में रूद्रसागर रेस्टोरेन्ट टोल टेक्स नाका पर भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड़ मंडल द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम डाॅ.श्याम प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्वलित किया । उसके बाद माननीय राष्ट्रपति महोदया द्वारा सम्मानित होने पर दोनो रूद्रखेड़ा के भाजपा के अ.ज.जा. मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल डाबी पिता नाथू ंिसह डाबी, और मदिहपुर रोड़ के बूथ अध्यक्ष भास्क्र शिंदें को महिदपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चैहान , जिला…
बेमौसम बारिश का कहर: महिदपुर तहसील की शेरनखेड़ी सहित कई गाॅवों मे फसलें तबाह, अन्नदाता बेहाल । मध्यप्रदेश में मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की कमर तोड़ दी है पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश ने खेतों में खड़ी लहलहाती फसलों को मिट्टी में मिला दिया है। विशेष रूप से ग्राम शेरनखेड़ी, चिबडी, सगवाली,तरनोद और बावलिया में कुदरत का ऐसा कहर बरसा कि किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। फसलों का भारी नुकसान खेतो मे खडी गेहूॅ, चना , सरसों ,लहसुन और प्याज की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुॅचा है। भारी बारिश और तेज…
भारतीय जनता पार्टी महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव तरनोद में बजट भाषण सामूहिक रूप से सुना। नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा देश का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट प्रस्तुति के दौरान देशभर में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इसी क्रम में महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष गुरु चरण चौहान और महामंत्री शंभू शर्मा ओर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तरनोद में सामूहिक रूप से बजट भाषण का सीधा प्रसारण सुना गया। कार्यकर्ताओं ने बजट को देश के विकास, गरीब, किसान, युवाओं एवं मध्यम वर्ग के हित में बताया।…
हाई स्कूल बरखेडा बुजुर्ग में पाँच दिवसीय करियर मेले का आयोजन। हाई स्कूल बरखेडा बुजुर्ग में लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार दिनांक 27 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक पाँच दिवसीय करियर मेले का आयोजन किया गया। इस करियर मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना एवं उनके भविष्य को दिशा देना रहा। करियर मेले में आईटीआई एवं कृषि विभाग महिदपुर से आए विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न औद्योगिक, कृषि एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित जानकारियाँ दी गईं। कृषि विभाग महिदपुर से श्री सुनील नरवरिया ,औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र महिदपुर से श्री नरेंद्र सिंह…
भारतीय जनता पार्टी के जिला अघ्यक्ष का जन्मदिन बडे़ ही धूमधाम के साथ मनाया । महिदपुर रोड से पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महिदपुर रोड़ मंडल के उपाघ्यक्ष राजेश काठे़ड , रमेश मीणा, पंच विनोद मीणा, योगेन्द्र सिंह शाक्य महिदपुर रोड़ मंडल मीडिया प्रभारी के द्वारा नागदा में उज्जैन ग्रामीण के भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर पर कार्यकर्ताओं ने केक कटवाकर श्री धाकड़ को जन्मदिवस की शुभकामानाएं दी तथा उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा…
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत तेजस्वी मेले का आयोजन महिदपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महिदपुर में तेजस्वी कार्यक्रम के अंतर्गत “तेजस्वी मेले” का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नानी बाई ओमप्रकाश एवं विशिष्ट अतिथियों भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती उमा पांडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण बुरड़, वार्ड पार्षद श्रीमती आशा राठौर एवं पूर्व जिला मंत्री अन्नपूर्णा परमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री कैलाश बगाना द्वारा दीप प्रज्वलन के…
विधायक दिनेश बोस, कृषि अमला एवं राजस्व अमले के साथ बिगड़ी फसल का जायजा लेने निकले महिदपुर। विधायक दिनेश जैन बोस कृषि अमला एवं राजस्व अमले के साथ फसलों का जायजा लेने गांवों में पहुंचे। 27 जनवरी को हुई बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण विधानसभा क्षेत्र महिदपुर में गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मारूखेड़ा, सिमरोल, डूंगरखेड़ी, खेड़ामद्दा, खेड़ाकासोन, डूंगरखेड़ा, बागनी, घोड़ाबाग, सिमरोल आदि गांवो में झारड़ा तहसीलदार खान एवं आर.आई पटवारी एवं कृषक बंधु के साथ दौरा कर नुकसानग्रस्त फसलों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रभावित किसानों से बातचीत…
श्रीमती शकुंतला बोहरा के नेत्रदान से मिलेगी दो को अंधियारे में भी उजियारे की नेत्र रोशनी 918 वां नेत्रदान महिदपुर रोड में श्रीमती स्व.शकुंतला जी धर्मपत्नी श्री सुरेश जी बोहरा (जैन) 63 वर्ष,पंजाबी मोहल्ला कॉलोनी, महिदपुर रोड का स्वर्गवास हो जाने पर नेत्रदान के प्रति सहमति उनके सुपुत्र श्री नितिन जी सुपुत्र श्री सुरेश जी बोहरा(जैन) से श्री अजय चोरडिया के माध्यम से मिल जाने पर सूचना नेत्रदान,अंगदान,देहदान प्रेरक श्री जवाहर डोसी पीयूष पत्रकार महिदपुर को प्रेषित की गई जिस पर क्रियान्वयन स्वरूप दि. 26 -01- 2026 सुबह 9:58 बजे गीता भवन न्यास समिति के नेत्रदान/ देहदान प्रभारी डॉ.जी एल…
About Us
📰 Editor:
Yogendra Singh Shakya
📞 Mobile:
+91 98939 57878
📧 Email:
shakyasamachar50@gmail.com
📍 Address:
Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
Mahidpur Road, Ujjain,
Madhya Pradesh – 456443