Author: Yogendra Singh Shakya

महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गेलाखेड़ी में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का समापन  महिदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेलाखेड़ी में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। महिदपुर तहसील के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान के पैतृक गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन आज पूर्णाहुति एवं अपार जनसमुदाय के हर्षोल्लास के साथ हुआ। श्रीमद् भागवत कथा के प्रवक्ता पं. श्री सुरेश कृष्ण जी वैष्णव के मुखारविंद से कथा का वाचन बड़े ही प्रभावशाली, भक्तिमय एवं आनंदमयी वातावरण में सात दिनों तक निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। कथा के…

Read More

धूमधाम से मनाया जाएगा देवनारायण जी का जन्म उत्सव। 25 जनवरी 2026 रविवार माघ शुक्ल सप्तमी को श्री देवनारायण जी का भव्य जन्मोत्सव स्वर्णगिरी पर्वत ग्राम चरणमया चिरमिया में मनाया जाएगा। श्री स्वर्णगिरी पर्वत स्थित श्री गिरनारेश्वर महादेव माता पार्वती और श्री स्वर्णगिरीराज जी का अभिषेक करने के पश्चात ध्वज यात्रा प्रारंभ होगी जो गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ ग्राम के विभिन्न मार्गो से होते हुए ग्राम में स्थित श्री देवनारायण मंदिर पर पहुंचेगी जहां दोपहर 12:00 बजे ध्वजारोहण होगा ध्वजारोहण के पश्चात महाआरती होगी एवं महाप्रसादी का वितरण होगा।

Read More

प्राचीन भीम गुफा पर रामायण पाठ की पूर्णाहुति, आस्था और संस्कृति का हुआ अनूठा संगम- जननायक समाजसेवी विजय सिंह गौतम की सहभागिता से आयोजन को मिली विशेष गरिमा  महिदपुर (कटन) । नगर से समीप स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व की धरोहर प्राचीन भीम गुफा के पावन प्रांगण में आयोजित एक दिवसीय रामायण पाठ का भव्य पूर्णाहुति कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के जननायक एवं प्रख्यात समाजसेवी विजय सिंह गौतम की गरिमामयी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। कार्यक्रम के आयोजक बंजारा समाज द्वारा पूर्णाहुति के शुभ अवसर पर…

Read More

साध्वी श्री शाश्वतप्रिया जी म.सा. आदि ठाणा का भव्य मंगल प्रवेश गुरुदेव के जयघोषों से भक्तिरस में सराबोर हुआ नगर महिदपुर रोड राष्ट्रसंत श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर जी महाराजा समुदायवर्ती व पुण्यसम्राट गुरुदेव की पोत्री साध्वी श्री शाश्वतप्रिया श्री जी म.सा. आदि ठाणा-4 का 21 जनवरी सुबह रूपेटा गॉव से विहार कर बुधवार को नगर के नागदा चौराहा से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश जुलूस में समाजजन गुरुदेव के जयघोष करते हुए श्रद्धा व भक्ति भाव से सहभागी बने। जुलूस के दौरान स्थान-स्थान पर समाजजनों द्वारा गुरुदेव की गहुली की गई एवं मंगल आशीर्वाद…

Read More

जाट परिवार ने किया नव नियुक्त उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष यादव जी का स्वागत व सम्मान। उज्जैन प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नंदलाल जी यादव के आगमन पर महेंद्र जाट ने अपने निवास स्थान पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री यादव का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया तथा क्षेत्र में उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनने पर श्री नंदलाल जी यादव को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद…

Read More

महिदपुर रोड के कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मार्ग में घोंसला, खेड़ा खजुरिया, और डेलची बुजुर्ग में भी उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव साहब का हुआ भव्य स्वागत। महिदपुर रोड के शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर आयोजक योगेन्द्र सिंह शाक्य और आंचलिक पत्रकार संघ के नेतृत्व में हुआ प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव का भव्य स्वागत। महिदपुर।कल मंगलवार को झारड़ा, महिदपुर, खेड़ा खजूरिया, घोंसला, महिदपुर रोड़ के पत्रकारों ने भाग लिया। ‌ ‌ ‌ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नन्दलाल यादव, अध्यक्षता आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टांक, विशेष…

Read More

शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में गरिमामय फेयरवेल समारोह संपन्न छात्राओं का किया सम्मान महिदपुर। शासकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में बुधवार को कक्षा 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई कार्यक्रम व वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रावास से विदा ले रहीं छात्राओं को भावभीनी विदाई देने के साथ-साथ उनके शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुशासनात्मक उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिनेश जैन ‘बोस’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद उमा पाण्डे ने की। विशिष्ट अतिथि के…

Read More

श्री राम कथा एवं हिन्दू सम्मेलन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा महिदपुर। समीपस्थ ग्राम कड़ाई स्थित प्राचीन श्री चिन्तामण गणेश मंदिर के पावन प्रांगण में श्री राम कथा एवं हिन्दू सम्मेलन के भव्य आयोजन का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। बड़ी संख्या में सनातनी महिला-पुरुषों की सहभागिता के साथ निकली इस कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। श्री राम कथा का आयोजन पं. श्री श्यामजी मनावत के सुमधुर एवं ओजस्वी प्रवचनों के साथ 14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। कथा के प्रथम दिवस से ही श्रद्धालुओं की…

Read More

मकर संक्रांति पर पंजाबी महिला विकास समिति ने अस्पताल में किया फल-बिस्किट वितरण महिदपुर | मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर पंजाबी महिला विकास समिति महिदपुर द्वारा शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष लवलीन कालरा एवं सचिव उषा खंडूजा के नेतृत्व में सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्य रजनी गुलाटी, रेखा गेरा, दया गेरा, रीना गेरा, दीप्ति मल्होत्रा, अनिता मल्होत्रा, प्रेमलता शर्मा, पुष्पा टक्कर एवं सरिता कालरा उपस्थित रहीं। समिति सदस्यों ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा भावना…

Read More

महिदपुर में पंजाबी एवं सिख समाज ने लोहड़ी मनाई महिदपुर नगर में पंजाबी एवं सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर समाज के लोगों ने नगर में अलग-अलग जगहों पर एकत्र होकर अपने-अपने तरीके से लोहड़ी मनाई। कार्यक्रम के दौरान लोहड़ी जलाई गई और सभी ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मूंगफली, रेवड़ी, तिल और मिठाइयों का वितरण किया गया। ढोल और पारंपरिक गीतों के साथ लोगों ने नृत्य…

Read More