Close Menu
    What's Hot

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    shakyasamachar.com
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य
    shakyasamachar.com
    Home»अन्य»NABARD में बंपर भर्ती: 3 लाख से अधिक सैलरी के साथ शानदार अवसर, सभी डिटेल्स यहाँ जानें
    अन्य

    NABARD में बंपर भर्ती: 3 लाख से अधिक सैलरी के साथ शानदार अवसर, सभी डिटेल्स यहाँ जानें

    Yogendra Singh ShakyaBy Yogendra Singh ShakyaDecember 25, 2025Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads
    Follow Us
    Facebook Instagram YouTube
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट यानी नाबार्ड (NABARD) ने नौकरी की तलाश कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी भर्ती निकाली है. बैंक ने अलग-अलग स्पेशलिस्ट पदों पर कुल 17 भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी, जिसमें अच्छी सैलरी और लंबे समय तक काम करने का मौका मिलेगा. इच्छुक उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नाबार्ड की ओर से साफ किया गया है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पहले 2 साल के लिए की जाएगी. जरूरत और प्रदर्शन के आधार पर इस अवधि को 3 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है. यानी कुल मिलाकर उम्मीदवारों को लंबे समय तक बैंक के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है.

    हमेशा बिजी रहने की आदत: जानें कैसे यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है

    किन-किन पदों पर निकली है भर्ती?

    इस भर्ती अभियान के तहत नाबार्ड ने अलग-अलग तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े पदों को शामिल किया है. इनमें रिस्क मैनेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स, फाइनेंस, आईटी, स्टार्टअप और कृषि से जुड़े पद प्रमुख हैं.

    एडिशनल चीफ रिस्क मैनेजर के 2 पद, रिस्क मैनेजर (क्रेडिट, मार्केट, ऑपरेशनल और डेटा एनालिटिक्स) के 7 पद, प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन मैनेजर, जियोग्राफिकल इंडिकेशन मैनेजर और इनक्यूबेशन सेंटर मैनेजर जैसे खास पद भी शामिल हैं. इसके अलावा फाइनेंशियल एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर और सीनियर स्टैटिकल एनालिस्ट जैसे पदों पर भी भर्ती होगी.

    कैटेगरी वाइज वैकेंसी का ब्योरा

    कुल 17 पदों में से 16 पद जनरल कैटेगरी के लिए रखे गए हैं, जबकि 1 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है. अन्य आरक्षित वर्गों को इस भर्ती में उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

    क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

    नाबार्ड ने हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की है. एडिशनल चीफ रिस्क मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना जरूरी है. इसके साथ ही बैंकिंग सेक्टर में कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए.

    वहीं रिस्क मैनेजर और अन्य संबंधित पदों के लिए फाइनेंस, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स या एमबीए जैसी डिग्री के साथ 5 साल का अनुभव मांगा गया है. कुछ पदों पर इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

    उम्र सीमा क्या तय की गई है?

    इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 28 साल और अधिकतम उम्र 62 साल रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

    सैलरी कितनी

    नाबार्ड की इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत इसकी सैलरी है. पद के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 1.50 लाख रुपये से लेकर 3.85 लाख रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी.

    चयन प्रक्रिया कैसे होगी

    इन पदों पर चयन सीधे इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यानी उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा. इंटरव्यू में उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और विषय की समझ को परखा जाएगा.

    हाई वोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत युवक-युवती ने बीच सड़क पर किया आत्महत्या का प्रयास, VIDEO वायरल

    आवेदन शुल्क कितना देना होगा

    आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये रखा गया है.

    ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

    • नाबार्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है.
    • उम्मीदवार सबसे पहले www.nabcons.com वेबसाइट पर जाएं.
    • होम पेज पर “करियर” सेक्शन पर क्लिक करें.
    • इसके बाद “यहां आवेदन करें” विकल्प चुनें.
    • नए उम्मीदवार “नया पंजीकरण” पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें.
    • नाम, ईमेल आईडी और जरूरी डिटेल्स दर्ज करने के बाद फीस का भुगतान करें.
    • अंत में फॉर्म सब्मिट करें और उसकी एक कॉपी डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
    Yogendra Singh Shakya
    Follow on Facebook Follow on Instagram Follow on YouTube
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleहमेशा बिजी रहने की आदत: जानें कैसे यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती है
    Next Article WiFi password लंबे समय तक न बदलने से हो सकता है डेटा और कनेक्शन पर खतरा, जानें इसके गंभीर नुकसान

    Related Posts

    Train Accident: जमुई में बड़ा हादसा… सीमेंट से लदी मालगाड़ी के 10 डिब्‍बे पटरी से उतरे, 5 नदी में गिरे

    December 28, 2025

    Gold Prices Today: रविवार को सोने के दाम में उतार-चढ़ाव, जानें आज का रेट

    December 28, 2025

    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, अब टंकी भरवाने से पहले जानें क्या है आपके शहर में नया भाव

    December 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Latest Posts

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    Mahidipur Road : महिदपुर रोड मंडल अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

    Mahipur Road : महिदपुर रोड पर संविधान रथ यात्रा का भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब ।

    Gogapur : हनुमान जन्म उत्सव पर हनुमान दास मंदिर पर हुए अनेक कार्यक्रम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

    Mahidpur : नारायणा धाम में भव्य ध्वजारोहण सोने की बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित।

    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    About Us

    📰 Editor:
    Yogendra Singh Shakya

    📞 Mobile:
    +91 98939 57878

    📧 Email:
    shakyasamachar50@gmail.com

    📍 Address:
    Near Shahid Bhagat Singh Bus Stand,
    Mahidpur Road, Ujjain,
    Madhya Pradesh – 456443

    Important Pages

    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Term & Conditions
    • About Us
    • Contact Us

    Category

    • होम
    • देश – विदेश
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • मनोरंजन
    • खेल
    • राशिफल
    • क्राइम
    • अन्य

    News Highlight

    Mahidpur Road : पुलिस पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

    Mahidpur Road : अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन नगर इकाई नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Ujjain : अंतरराष्ट्रीय जाट संसद मध्यप्रदेश ने महेन्द्र जाट को महिदपुर तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया ।

    Mahidpur Road : टीईटी के खिलाफ शिक्षको ने विधायक दिनेश जैन बॉस को दिया ज्ञापन

    © 2026 Shakya Samachar. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.